{"_id":"5ddc1d008ebc3e54f143b535","slug":"five-injured-in-fight-faizabad-news-lko4942332105","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में चटकी लाठियां, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में चटकी लाठियां, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के भदेसर खजुरहट गांव में जमीनी विवाद को लेकर रविवार देर शाम दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दो किशोरियों सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बीकापुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गांव के रहने वाले भरत लाल मिश्र और राजेंद्र पांडेय के बीच जमीन को लेकर आपस में विवाद चल रहा है। कोतवाल जगदीश उपाध्याय ने बताया कि जमीन में मौजूद कुछ पेड़ों को राजेंद्र पांडेय के पक्ष ने काटा। इसके बाद विवाद शुरू हुआ। आपसी कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पीआरबी प्रभारी उपनिरीक्षक राम लखन मिश्र ने बताया कि झगड़े में शामिल कुछ लोगों ने पीआरबी पर भी हमले का प्रयास किया।
कोतवाल ने बताया कि मारपीट में सूरज शुक्ला उर्फ गोलू, निवासी मचली शुक्ल का पूरा थाना कूरेभार जनपद सुलतानपुर, पंकज पांडेय, भरत लाल मिश्र और दूसरे पक्ष से मानसी रीमा सभी निवासी भदेसर खजुरहट बीकापुर घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है। कोतवाली पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।