फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Five arrested for giving false news to police

झूठी खबर पुलिस को देने के आरोप में पांच गिरफ्तार

Sat, 21 Sep 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Five arrested for giving false news to police
रुदौली। कोतवाली रुदौली के भिटौरा गांव में शुक्रवार रात सांप्रदायिक तनाव की झूठी खबर पुलिस को देने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को शांति भंग की धारा में गिरफ्तार कर उनका चालान किया है।
विज्ञापन

बरसात के कारण भिटौरा गांव की झील में पानी अधिक होने के कारण पानी गांव के विभिन्न रास्तों में भरा था, जिससे झील की मछलियां खेतों और दूसरे नालों में जा रही थीं। उन मछलियों को कुछ ग्रामीण पकड़ रहे थे।
विज्ञापन

झील का पट्टा तहसील द्वारा पूर्व में किया जा चुका है। पट्टेदार के रखवाले राजेश कुमार निवासी निवासी भिटौरा गांव ने मछली मारने वाले लोगों को रोका तो गांव के युवक दिनेश कुमार ने सौ नंबर पर गांव में सांप्रदायिक तनाव होने और मारपीट होने की झूठी सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांप्रदायिक तनाव की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी डॉ. धर्मेंद्र यादव, एसएसआई कोतवाली रुदौली शमशाद अली, चौकी प्रभारी भेलसर निर्मल सिंह, राजस्व निरीक्षक विश्वनाथ सिंह समेत पटरंगा और मवई थाने की पुलिस गांव पहुंच गई।

सीओ ने बताया कि झूठी अफवाह फैलाने वाले दिनेश कुमार वर्मा, राम तेज, राजेश कुमार निवासी भिटौर व गुफरान अहमद निवासी ग्राम गिरौडा थाना पटरंगा, मुनीर अख्तर निवासी भेलसर थाना कोतवाली रुदौली को शांति भंग की धारा में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed