फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   fitness for Yog

सूर्य नमस्कार के साथ हजारों ने किया योग

Fri, 21 Jun 2019 10:29 PM IST
vivek vivek अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: vivek vivek Updated Fri, 21 Jun 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन

अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर से लेकर देहात तक योगाभ्यास को लेकर गजब का उत्साह रहा। बड़े, बूढ़ों के साथ बच्चों ने योग किया। मुख्य आयोजन मकबरा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ, जहां दो हजार लोगों ने एक साथ योग किया। यहां सांसद-विधायक-महापौर, कमिश्नर, डीएम, एसएसपी ने भी योग किया। योग गुरु ने मौजूद लोगों को सूर्य नमस्कार के साथ अनुलोम-विलोम समेत कई योगासन कराए।

विज्ञापन



विश्व योग दिवस पर शुक्रवार को स्टेडियम में योगाभ्यास का शुभारंभ सुबह सात बजे सांसद लल्लू सिंह ने किया। सांसद ने कहा कि बदलती जीवनशैली में व्यक्ति के निरोग रहने में योग निश्चित रूप से सहायक है।
विज्ञापन



कमिश्नर मनोज मिश्र ने योग के उद्देश्य एवं उससे होने वाले लाभ के बारे में बताया। डीएम अनुज कुमार झा ने कहा कि मेडिकल साइंस के साथ विश्व ने योग से शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक महत्व स्वीकार कर प्रत्येक वर्ष 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाए जाने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



योग शिविर का संचालन कर रहे पतंजलि के संवाद एवं कार्यालय प्रभारी सुधीर ‘शशि’ के रणविजय योगी व निशा ने योग के लिए आए जनसमूह को सूर्यनमस्कार, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम व अन्य योगभ्यास कराया।


कार्यक्रम का संयोजन आयुष विभाग के अधीक्षक आयुर्वेद विभाग बृजनंदन श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अवधेश पांडेय, हरिकृष्ण अरोरा, भागीरथ पचेरीवाला, तारा माता, ओम प्रकाश अग्रवाल, उद्यन आर्य, अरूण आर्य समेत अनेक विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय लोगों ने योग किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने की। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, आयुक्त मनोज कुमार मिश्र व जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, एसएसपी आशीष तिवारी समेत करीब दो हजार लोगों ने एक घंटे तक योग के विभिन्न आसन किए।


योग के साथ हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता
झुनझुनवाला पीजी कॉलेज के प्रांगण में प्राचार्य डॉ. करूणेश कुमार तिवारी की अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने योग किया। एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल राजीव खजूरिया, लेफ्टीनेंट संगीता यादव, नायब सूबेदार शिशुपाल सिंह और हवलदार हरिपदा दास के देखरेख में बच्चों को योग कराया गया।


योग शिक्षक डॉ. प्रमोद कुमार उपाध्याय व संजीव शुक्ला ने सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम, मयूर आसन, वज्र आसन कराया। इस अवसर पर छात्रों ने पेंटिंग बनाई व वाद विवाद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया।


अमौना स्थित आवासीय देवा पब्लिक स्कूल व देवा इंटर कॉलेज में प्रबंधक सहदेव उपाध्याय, उप-प्रबंधक अजय उपाध्याय, प्रधानाचार्या नमिता मिश्रा, समीर पाठक समेत अन्य ने योग किया।



आरोग्य भारती अयोध्या महानगर एवं होम्योपैथी चिकित्सा विकास महासंघ की ओर खादी आश्रम प्रांगण नाका में मंत्री ब्रह्मानंद शुक्ल व होम्योपैथी चिकित्सक व योग प्रशिक्षक डॉ. उपेंद्र मणि त्रिपाठी के निर्देशन में योग कराया गया। यहां पर लोगों ने ताड़ासन, वृक्षासन, उत्कट आसन, वीरभद्रासन समेत कई योगासन किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed