{"_id":"14f5848026636c3afa86f8e388dee1ea","slug":"fir-on-illegal-construction-in-protected-area-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संरक्षित क्षेत्र में अवैध निर्माण पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संरक्षित क्षेत्र में अवैध निर्माण पर केस दर्ज
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली पुलिस ने पुरातात्विक इमारत के बगल नरेंद्र देव कोठी में कराये गये निर्माण के मामले में पांच लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है।
यह रिपोर्ट पांच सितंबर को पुरातत्व विभाग के सहायक संरक्षण अधिकारी की तहरीर पर दर्ज की गई है। एएसआई का आरोप है कि समाजवादी चिंतक आचार्य नरेंद्र देव की रीडगंज स्थित कोठी में होटल खोलने के लिए निर्माण किया जा रहा है।
संरक्षित क्षेत्र में निर्माण की जानकारी पर पुरातत्व विभाग के सहायक संरक्षण अधिकारी डीके जायसवाल ने कोतवाली में तहरीर देकर निर्माण करा रहे लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी।
हालांकि पुलिस ने मामले में रिपोर्ट नहीं दर्ज की। मामला गरमाने और प्रकरण उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने एक पखवारे बाद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
कोतवाल एचएन मिश्र ने बताया कि सहायक पुरातत्व संरक्षण अधिकारी ने ज्ञान प्रकाश मोटवानी, विनय कुमार, मुकेश कुमार, इंदर कुमार और विनोद पटेल आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की विवेचना कराई जा रही है।