फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Finally, Nandani lost the battle of life

अंतत: जिंदगी की जंग हार गई नंदनी

Mon, 16 Dec 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Finally, Nandani lost the battle of life
अयोध्या। लखनऊ में बीते 10 दिन से इलाज के दौरान जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही नंदनी ने अंतत: जिंदगी की जंग हार गई। थाना कैंट के हांसापुर गांव में 6 दिसंबर को एक शराबी पिता ने अपनी बेटी पर डीजल डालकर आग लगा दी थी। करीब 80 फीसदी आग में झुलसी बेटी को इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था, जहां रविवार शाम उसकी मौत हो गई। मामले में पहले ही आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

थाना कैंट के हांसापुर गांव के नेतराम उर्फ कल्लू की दो बेटियां व दो बेटे हैं। आरोप है कि शुक्रवार 6 दिसंबर की रात करीब 9:30 बजे वह शराब पीकर घर आया और अपनी पत्नी गुड्डी से और शराब पीने के लिए पैसे मांगा, पत्नी ने पैसे देने से मना किया तो दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इस दौरान वह गुस्से में आकर घर में प्लास्टिक के कैन में रखे डीजल को उठा लाया और पत्नी पर डीजल डालकर आग लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

यह देख उसकी दूसरे नंबर की बेटी नंदनी (18) मां को बचाने के लिए आई, इस पर उसने गुस्से में बेटी नंदनी के ऊपर कैन में बचा डीजल डालकर माचिस से आग लगा दी थी। करीब 80 फीसदी जली नंदनी को इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया था। करीब 10 दिन तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद नंदनी ने रविवार 15 दिसंबर शाम दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस नंदनी की मां की तहरीर पर पिता नेतराम पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने बताया कि आरोपी जेल में है, मृतका के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed