फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Favorable environment for brilliants

मेधावियों के लिए हो अनुकूल परिवेश

Wed, 08 Feb 2017 11:39 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Wed, 08 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Favorable environment for brilliants
अवध विश्वविद्यालय में अमर उजाला के फोकस ग्रुप में मौजूद मेधावी। - फोटो : अमर उजाला
मेधावियों की आंखों में खुद के सुंदर भविष्य का सपना तो अंगड़ाई ले ही रहा है, इसी के साथ देश और समाज के प्रति भी उनकी दृष्टि बिल्कुल साफ है। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि के प्रांगण में गोल्ड मेडल और अन्य उपाधि प्राप्त मेधावियों से जब उनके सियासी अभिरुचि से लेकर अन्य देश समाज के अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई तो उन्होंने अमर उजाला के फोकस ग्रुप में बड़ी बेबाकी से अपनी-अपनी राय रखी। 
विज्ञापन


मेधावियों को दर्द है कि बेरोजगारी कम करने की बात तो होती है लेकिन वह बढ़ती ही जा रही है। गरीबी मिटाने के वादे किए जाते रहते हैं लेकिन गरीबी ऐसी हो गई है कि वह बढ़ती ही जा रही है। सबको छत देने को भी कई बार कहा गया लेकिन अब भी तमाम परिवार ऐसे हैं जिनके सिर पर छत नहीं है। मेधावियों को लगता है कि सिस्टम में कहीं न कहीं खामी है तथा इन सब चीजों को कम करने के जो वादे और दावे किए जाते हैं, वह भी एक प्रकार का सियासी-वाग्जाल ही है।
विज्ञापन


एक मेधावी ने कहा कि देश बढ़ रहा है, विश्व में उसकी धाक बढ़ रही है फिर भी यहां की समस्याएं क्यों कम नहीं हो रही हैं। बेरोजगारी बड़ी समस्या है और समय रहते उसके समाधान करने की जरूरत है। ब्रेन ड्रेन को उठाते हुए एक मेधावी ने कहा कि आखिर यहां पर काम के अवसर और परिस्थितियों में वह कौन सी खामी है कि यहां की प्रतिभाएं यहीं की मिट्टी और खाद-पानी से तैयार होकर दूसरे देशों की सेवा में क्यों चली जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी घोषणा पत्र में किए जा रहे लुभावने वादों से सजग रहने की सलाह देते हुए एक मेधावी ने कहा कि रोजगार दे दो, इसके बाद तो सभी जरूरत की चीजें काम करने वाले हाथ खुद खरीद लेंगे। जातिवाद, संप्रदायवाद, क्षेत्रवाद आदि से दूर रहने की सलाह देते हुए एक मेधावी ने बेबाकी से अपनी राय रखते हुए कहा कि अब तो सिर्फ विकासवाद ही चलना चाहिए। शैक्षणिक स्तर में सुधार करने की बात करते हुए एक मेधावी ने कहा कि शैक्षिक संस्थान तो खूब खुले है लेकिन क्या वहां से निकलने वाले छात्र/छात्राओं को उसी अनुपात में काम मिल पा रहा है। शैक्षिक परिवेश में सख्ती के साथ सुधार किए जाने की भी मांग जोर-शोर से उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed