फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Faizabad to Amethi CM-assigned by the bridge

फैजाबाद-अमेठी को सीएम ने सौंपा सेतु

Mon, 18 Apr 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Mon, 18 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Faizabad to Amethi CM-assigned by the bridge
शिलान्यास करते सीएम अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को फैजाबाद और अमेठी को जोड़ने वाले गोमती नदी पर बने 11 करोड़ रुपये के  पुल का लोकार्पण किया। नदी पर बने इस पुल के शुरू होने से जहां अमेठी के शुकुल बाजार से फैजाबाद की दूरी आधे से भी कम हो गई है। वहीं दोनों जिलों के व्यावसायिक संबंध भी मजबूत होंगे।
विज्ञापन


उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव और कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुल 243 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। सीएम अखिलेश सोमवार सुबह सबसे पहले 10:05 बजे हेलीकॉप्टर से मिल्कीपुर के सरायधनेठी गांव में बनाए गए हैलीपैड पर उतरे।
विज्ञापन


यहां से वे सीधे अंजरौली पहुंचे जहां सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के निजी सलाहकार जगजीवन प्रसाद की ओर से बनवाए गए राजकुमारी महाविद्यालय सरायधनेठी का उद्घाटन किया। गांव में पीएचसी का शिलान्यास भी किया। मिल्कीपुर से पूर्वाह्न 11:35 बजे सीएम अमेठी के उरेरमऊ रवाना हुए, फिर वापस आकर माता कामाख्या धाम जाकर दर्जन-पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद धाम के पास रुदौली तहसील के सोनवा गांव आकर 11 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित गोमती नदी पुल का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने सोनवा गांव में आयोजित समारोह में सीएचसी, महिला इंटर कॉलेज का भी शिलान्यास किया।

इसके अलावा 154 करोड़ 47 लाख 96 हजार रुपये की लागत से बनी कुल 84 सड़कों, भवन निर्माण आदि की योजनाओं का लोकार्पण और 88.86 करोड़ रुपये लागत से 41 सड़कों, भवनों का शिलान्यास किया। एक पीएचसी व एक महिला इंटर कॉलेज का भी शिलान्यास किया।

सराय धनेठी की सभा में उन्होंने फैजाबाद में शीघ्र मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने आने का भी ऐलान किया। साथ ही सरायधनेठी में विद्युत सब स्टेशन और हैरिंग्टनगंज ब्लॉक मुख्यालय पर फायर सर्विस स्टेशन स्थापित करने के साथ कुमारगंज को शीघ्र नगर पंचायत का दर्जा देने की भी घोषणा की।

इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री की पत्नी व सांसद डिंपल यादव, कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, अवधेश प्रसाद, वन राज्यमंत्री तेज नारायण पांडेय, गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, बीकापुर विधायक आनंदसेन यादव, एमएलसी लीलावती कुशवाहा, एमएलसी हीरालाल यादव, पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रूश्दी मियां  आदि मौजूद रहे ।

मालूम हो कि लोगों की मांग पर शासन ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2013-14 में शुकुल बाजार के उरेरमऊ व फैजाबाद जिले के गांव सोनवार को आपस में जोड़ने के लिए 1056.84 लाख की लागत से 200 मीटर लंबे पुल निर्माण को स्वीकृति प्रदान की थी।


यह पुल दो वर्ष के बाद बीते दिनों बनकर तैयार हुआ था। लोकार्पण के बाद करीब दो बजे वापस आए मुख्यमंत्री लखनऊ लौट गए। पुल के शुरू होने से शुकुल बाजार से फैजाबाद की दूरी 65 किलोमीटर से घटकर 28 किलोमीटर रह गई है। इस पुल के बनने से न सिर्फ लाखों लोगों को लाभ मिलेगा बल्कि दोनों जिलों के बीच व्यावसायिक रिश्ते भी मजबूत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed