फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Faizabad pilgrims pelted stones in Kashmir

फैजाबाद के श्रद्धालुओं पर कश्मीर में पथराव

Sun, 10 Jul 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sun, 10 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Faizabad pilgrims pelted stones in Kashmir
राजेश कौशल के परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
 ‘बाबा बर्फानी का दर्शन कर वापस बालटाल लौट चुके थे। इसी वक्त आतंकी के मारे जाने की सूचना से हलचल शुरू हुई। श्रीनगर तक आते-आते रास्ते में कई बार ऐसे दृश्य दिखे जिससे दिल दहल उठा। बस बाबा से यही मना रहा था कि किसी ढंग से परिवार के पास पहुंचा दें।
विज्ञापन


डल झील के पास तो पत्थरबाजी इतनी तेज हुई कि फैजाबाद के हम सब कुल नौ लोग दहल उठे। बस के शीशे चकनाचूर हो उठे। कुछ यात्रियों को टूटे शीशों से चोट भी लगी। बस के बगल में ही गोला फूंटा तो सबके होश उड़ गए। फिलहाल हम लोग सुरक्षित कटरा पहुंच चुके  हैं।
विज्ञापन


यह आंखों देखी तस्वीर यहां से 4 जुलाई को यात्रा पर गए यात्रा तरुण सिंह ने दूरभाष पर बताई। उनके साथ जत्थे में चंद्रशेखर सिंह, रंजीत सोनकर, अजीत वर्मा, शैलेंद्र श्रीवास्तव, सूरज गुप्ता, सुनील मेधानी, आनंद लालवानी सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी बुरहान के मारे जाने के बाद घाटी में भड़की हिंसा से रोकी गई अमरनाथ यात्रा में शामिल जिले के करीब डेढ़ सौ श्रद्धालुओं के फंसे होने की बात कही जा रही है। परिवारीजन उनकी कुशल-क्षेम को लेकर परेशान हैं, नेट सेवा व फोन सेवा बाधित होने से कईयों की खोज-खबर नहीं मिल रही है।

कभी-कभार फोन मिल जाता है तो परिवारीजनों की आंखें खुशी से चमक उठती हैं। जम्मू में फंसे लोगों की घर रवानगी के लिए सरकार की ओर से सुविधा मुहैया कराई जा रही है। हैरिंग्टनगंज के चार लोगों की वापसी के लिए उनके हाथों में टिकट मिल गया है।

मया बाजार ब्लॉक के कल्यानपुर बरौली निवासी विजय प्रताप सिंह सोनू बाबा बर्फानी का दर्शन कर लौटते वक्त फंसे हुए हैं। विजय के साथ जिले के 11 लोग गए हैं जिसमें रेतिया के विजय शर्मा, और बारुन के सचिन जायसवाल आदि हैं।

उनके भाई अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि कई दिन से सूचना नहीं मिल रही थी। सब लोग परेशान थे लेकिन रविवार को अपराह्न चार बजे दर्शन करने तथा लौटते वक्त सुरक्षा के घेरे में यात्रियों के होने की जानकारी मिली।

सोहावल ब्लॉक  बभनियांवा के उदय प्रकाश सिंह के साथ 12 लोग गए हैं जिनमें कुदुर्खाखुर्द के भुवनेश्वर सिंह तथा इब्राहीमपुर कं दई के राजमणि सिंह और कुदुर्खा के राम प्रकाश भी जम्मू में फंसे हुए हैं। अंजनीपुरम के दीपक के साथ दर्जनभर लोग नौ जुलाई को जम्मू पहुंचे व फंसे हुए हैं।

नाका निवासी श्रवण जायसवाल, मोहित, राजेश, बब्लू, संतोष गुप्ता और आशीष बाबा बर्फानी का दर्शन कर लौटते वक्त फंसे हैं। सरस्वतीपुरम निवासी ए श्रीवास्तव समेत पांच लोगों का जत्था जम्मू स्टेशन पर फंसा है।

इनमें रिकाबगंज के रवि गुप्ता, सोहावल के विनोद सोनी, मिल्कीपुर के शिवकुमार दुबे तथा वजीरगंज के पवन श्रीवास्तव हैं। ये लोग नौ जुलाई को जम्मू पहुंचे और वहीं पर रुके हुए हैं। हैरिंग्टनगंज प्रतिनिधि के अनुसार बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र से 11 लोगों ने बुधवार को जम्मू के लिए प्रस्थान किया था लेकिन कश्मीर में हो रहे बवाल के कारण लगे कर्फ्यू की वजह से श्रद्धालुओं की यात्रा अधर में फंस गई है।


परिवारीजन व नाते रिश्तेदारों को उनके जानमाल की सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है। यात्री जत्थे के मुखिया हैरिंग्टनगंज बाजार निवासी अजय यादव ने फोन पर बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उनके जत्थे को जम्मू में ही रोक दिया गया है। यात्रा स्थगित हो गई है। घर वापसी के लिए टिकट की व्यवस्था की जा रही है। चार लोगों का वापसी टिकट मिल गया है उन्हें सोमवार को घर के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed