फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Explanation from superintendents on short treatment in government hospital

सरकारी अस्पताल में कम इलाज पर अधीक्षकों से स्पष्टीकरण तलब

Thu, 26 Sep 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Explanation from superintendents on short treatment in government hospital
अयोध्या। जिलाधिकारी अनु कुमार झा ने आयुष्मान भारत योजना में सरकारी अस्पतालों में कम इलाज पर संबंधित सभी अस्पतालों के अधीक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

एनएचएम में कम प्रगति पर मसौधा के एक डॉक्टर को प्रतिकूल प्रविष्टि और कुंभ से न लौटने वाली रुदौली की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी का वेतन रोकने का निर्देश दिया। वह जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि जिन विभागों को जो कार्य एवं दायित्व सौंपा है और लक्ष्य दिए गए हैं उन्हें 30 सितंबर तक अवश्य पूरा कर लें, इसे पूरे गंभीरता से लें, लापरवाही कदापि न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण की समीक्षा की। आयुष्मान भारत योजना में अबतक 2291 परिवारों ने नि:शुल्क चिकित्सा का लाभ उठाया है। इसमें 201 परिवार के लोगों ने पब्लिक चिकित्सालय और 2090 ने प्राइवेट चिकित्सा से अपना नि:शुल्क इलाज कराया है।
डीएम के पब्लिक चिकित्सालयों में कम इलाज पर सीएमओ डॉ. हरिओम श्रीवास्तव से जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, श्रीराम चिकित्सालय, मेडिकल कालेज दर्शननगर और सीएचसी रूदौली के चिकित्सा अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगे जाने पर उन्होंने अपनी ओर से पुन: स्पष्टीकरण मांगने के लिए कहा।
उन्होंने चिकित्सालयवार आवंटित धनराशि के सापेक्ष व्यय की समीक्षा की। राष्ट्रीय कार्यक्रमवार आवंटित धनराशि के सापेक्ष एनपीएचसीई तथा एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम में व्यय धनराशि कम होने पर इसे बढाए जाने के लिए कहा। जननी सुरक्षा योजना कम प्रसव कराने वाली प्रसव इकाई की क्लास ली।
जननी सुरक्षा योजना में भुगतान के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में कम पंजीकरण पर नाराजगी जताई। कहा कि इसके लिए वार्डवाइज कैंप लगाएं। टीकाकरण की समीक्षा की। एनएचएम के तहत निर्माण कार्यों की समीक्षा में सभी कार्यों को 15 अक्तूबर तक पूरा कराने के लिए कहा।

डीएम ने मसौधा के डॉ. दिनेश को प्रतिकूल प्रविष्टि और स्वास्थ शिक्षा अधिकारी रूदौली भावना भारती के कुंभ ड्यूटी से अब तक वापस न आने पर उनके वेतन के आहरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को पत्र भेजने का निर्देश सीएमओ को दिया। कई कार्यक्रमों में हरिग्टनगंज और तारून के कम उपलब्धि के कारण सीएमओ से कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed