फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Examiners not reached in 50 schools, demand again

50 स्कूलों में नहीं पहुंचे परीक्षक, दोबारा हुई मांग

Fri, 19 Feb 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Examiners not reached in 50 schools, demand again
अयोध्या। जिले के 417 स्कूलों में बीते माह से चल रही प्रयोगात्मक परीक्षाएं अभी पूरी नहीं हो सकी हैं। जिले के करीब 50 स्कूलों में परीक्षक ही नहीं पहुंचे। इससे विभिन्न विषयों में परीक्षाएं लंबित हैं। डीआईओएस ने फिर बोर्ड को प्रत्यावेदन भेजा है। नए परीक्षक नियुक्त होने के बाद 22 फरवरी तक परीक्षाएं पूर्ण करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत 14 राजकीय, 50 सहायता प्राप्त सहित 417 विद्यालय संचालित हैं। यहां इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के करीब 85 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। इन बच्चों की 25 अप्रैल से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होनी हैं। इसके पहले बीते माह से ही विभिन्न विषयों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू की गई हैं।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से परीक्षक नियुक्त करके सभी स्कूलों में भेजे गये हैं। जिन्होंने अभी तक करीब 369 स्कूलों में परीक्षाएं संपन्न कराई हैं, लेकिन करीब 50 स्कूलों में अभी तक परीक्षाएं पूर्ण नहीं हो सकी है। इसके पीछे बोर्ड की ओर से नामित किए गए परीक्षकों का संबंधित स्कूलों में न पहुंचना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न इलाकों में संचालित इन विद्यालयों में निर्धारित तिथियों में परीक्षकों के न पहुंचने से अलग-अलग विषयों में परीक्षाएं पूरी नहीं हो सकीं। संबंधित विद्यालयों की ओर से प्रत्यावेदन प्राप्त होने पर उन्हें अग्रसारित करते हुए बोर्ड को अवगत कराते हुए नए परीक्षकों को भेजे जाने का अनुरोध किया गया है।
हालांकि बोर्ड की ओर से पूर्व में ही 22 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाओं की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इसलिए माना जा रहा है कि तब तक परीक्षकों के आने के बाद ही परीक्षाएं संपन्न की जाएंगी। 25 अप्रैल से होने वाले बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां तेज की गई हैं। नामावली फॉर्म व उत्तर पुस्तिकाएं आदि मिलते ही उन्हें कोठार में रखने व प्रवेश पत्रों के आने पर उनके वितरण आदि की रूपरेखा बनाई जा रही है। अभी से अलग-अलग लोगों की इसकी जिम्मेदारी दी जा रही है। सब कुछ निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने की बात विभागीय अधिकारियों द्वारा कही जा रही है।

जिले के करीब 369 स्कूलों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जा चुकी हैं। शेष बचे करीब 50 विद्यालयों में परीक्षक न पहुंचने से परीक्षाएं संपन्न नहीं हो सकी हैं। स्कूलों से प्रत्यावेदन मिलने के आधार पर बोर्ड को स्थिति से अवगत कराते हुए नए परीक्षकों की मांग की गई है। शीघ्र ही समस्त विद्यालयों में परीक्षाएं संपन्न हो जाएंगी।-आरबी सिंह चौहान, जिला विद्यालय निरीक्षक, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed