{"_id":"573df47c4f1c1bd42fac6f27","slug":"examination-of-the-candidates-left-in-the-race-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती के लिए परीक्षा में छूटे अभ्यर्थियों की दौड़ 24 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती के लिए परीक्षा में छूटे अभ्यर्थियों की दौड़ 24 को
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 19 May 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में दौड़ लगाते अभ्यर्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के छूटे अभ्यर्थियों की दौड़ पुलिस लाइन ग्राउंड पर 24 मई को आयोजित होगी। दूसरे चरण में भर्ती के 24वें दिन गुरुवार को 959 पुरुष अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई और 832 को सफल घोषित किया गया। शुक्रवार को भी 14 सौ अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
सिपाही भर्ती के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से अभ्यर्थियों की दौड़ कराई जा रही है। यह प्रक्रिया 23 मई तक चलेगी। गुरुवार को पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से 14 सौ पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। हालांकि इनमें से 959 अभ्यर्थियों ने ही हाजिरी दर्ज कराई।
अभ्यर्थियों को दो-दो सौ के टीम में कई चरणों में पुलिस लाइन ग्राउंड पर 2.4 किलोमीटर लंबी दौड़ के लिए ट्रैक पर उतारा गया। इनमें 832 को सफल घोषित किया गया और 127 को असफल घोषित किया गया।
विज्ञापन
भर्ती के नोडल अधिकारी एसपी देहात कुलदीप नारायण ने गुरुवार को बताया कि पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से 14 सौ पुरुष अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया था। जिसमें से 959 अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया, जिनमें से 832 को सफल घोषित किया गया। छूटे अभ्यर्थी 24 मई को शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग ले सकते हैं।