{"_id":"5fd61e438ebc3e3e811d1b66","slug":"ex-cm-akhilesh-yadav-faizabad-news-lko554604314","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रहा समाज - अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रहा समाज - अखिलेश यादव
विज्ञापन
अयोध्या। केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा आज समाज का हर वर्ग भुगत रहा है। दोनों ही सरकारों को जब तक सत्ता से हटाया नहीं जाएगा, इनका जन विरोधी रूप ऐसे ही सामने आता रहेगा। यह बातें रविवार को आजमगढ़ जाते समय विभिन्न स्थानों पर स्वागत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कही।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ किसान विरोधी कानून को निरस्त कराने के लिए एकजुट रहें। समाजवादी पार्टी किसानों का अहित किसी भी कीमत पर नहीं होने देगी। हर स्तर पर देश की जनता के हित की लड़ाई लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि दोनों ही सरकारों ने ऐसा माहौल बना दिया है कि आम आदमी दहशत भरी जिंदगी जी रहा है। उसे लगता है कि यह दोनों ही सरकारें ऐसे ही कृत्यों में लिप्त हैं, जिससे आम आदमी का नुकसान हो। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश सरकार को सत्ता से हटाकर सपा सरकार बनाना है।
इस प्रयास में कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ एकजुट होकर जुट जाएं। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री के जिले की सीमा में पहुंचते ही जिले के बड़े नेताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। रौनाही टोल प्लाजा पर जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव, छोटेलाल यादव, कोटसराय में पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, जनौरा बाईपास पर एमएलसी लीलावती कुशवाहा, देवकाली ओवरब्रिज के निकट महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व पाराखान चौराहे पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।