फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Electric train ran at a speed of 110 km per hour on Ayodhya-Akbarpur rail route

अयोध्या-अकबरपुर रेल मार्ग पर 110 किमी प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ी इलेक्ट्रिक ट्रेन

Thu, 30 Dec 2021 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Electric train ran at a speed of 110 km per hour on Ayodhya-Akbarpur rail route
अयोध्या। दो दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को सीसीआरएस की टीम ने अयोध्या कैंट से अकबरपुर रेल मार्ग पर 110 किमी. प्रति घंटा की गति से इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाकर ट्रॉयल किया।
विज्ञापन

मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त एसके पाठक व डीआरएम लखनऊ मंडल एसके सपरा बुधवार सुबह करीब नौ बजे विशेष ट्रेन से अयोध्या कैंट स्टेशन पहुंचे।
उन्होंने यहां यात्री सुविधाओं, अभिलेखों एवं परिचालन संबंधी व्यवस्थाओं की जांच करते हुए विस्तृत जानकारी ली। साथ ही सांसद लल्लू सिंह से स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों एवं प्रगतिशील योजनाओं के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने अयोध्या कैंट से अकबरपुर के मध्य लगभग 62 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का रियर विंडो ट्रेलिंग के माध्यम से विद्युतीकरण कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही संरक्षा के संपूर्ण मानकों, संसाधनों, उपकरणों सहित अन्य समस्त आवश्यक प्रक्रियाओं का निरीक्षण भी किया। इसके अतिरिक्त मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त ने अकबरपुर-अयोध्या कैंट-खजुरहट-कूड़ेभार-सुल्तानपुर के मध्य इलेक्ट्रिक इंजन से 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से परिचालन कर रेलवे ट्रैक की संरक्षा व सुरक्षा एवं विद्युतीकरण को जांचते हुए स्पीड ट्रॉयल किया।
इस रेलखंड पर मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त की स्वीकृति के पश्चात परिचालन और अधिक सुगम तथा सुविधाजनक हो जाएगा। डीआरएम लखनऊ मंडल सुरेश कुमार सपरा ने बताया कि इस रेलवे ट्रैक पर मानक गति बढ़ने तथा विद्युतीकरण के द्वारा यात्रा में लगने वाले समय में कमी आएगी।

जिससे रेल यात्रा अधिक सुगम एवं सुविधाजनक होगी। साथ ही यह विद्युत रेल मार्ग यात्रियों एवं मालगाड़ियों के सुगम आवागमन हेतु और अधिक सुविधाजनक हो जाएगा। गोसाईगंज एसएस एमएन मिश्र ने बताया कि सीसीआरएस ने गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर पीपल व बरगद के पौधे भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed