फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   election security

Ayodhya News: प्रत्येक मतदान केंद्र पर हर 15 मिनट में पहुंचेगी क्यूआरटी व मोबाइल टीम

Thu, 11 May 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 11 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
election security
अयोध्या। निकाय चुनाव के मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हर 15 मिनट पर क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) व मोबाइल टीम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेगी। इसके लिए जिला स्तर पर 112 क्यूआरटी व 29 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। वहीं गड़बड़ी की सूचना पर सुपर जोन, जोन व सेक्टर प्रभारी भी मौके पर पहुंचेंगे। मतदान केंद्रों पर बवाल मचाने वालों से सुरक्षा बल सख्ती से निपटेंगे।
विज्ञापन


जिले में एक नगर निगम, एक नगर पालिका व छह नगर पंचायतों में चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए शहर के 169 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील प्लस, अति संवेदनशील, संवेदनशील व सामान्य श्रेणी में बांटा है। इनमें अति संवेदनशील प्लस श्रेणी के मतदान केंद्रों पर एक प्लाटून पीएसी के अलावा एक उप निरीक्षक, एक मुख्य आरक्षी, आठ आरक्षी व आठ होमगार्ड की तैनाती की गई है। अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर एक उप निरीक्षक, एक मुख्य आरक्षी, चार आरक्षी व पांच होमगार्ड, संवेदनशील केंद्रों पर एक मुख्य आरक्षी, तीन आरक्षी व तीन होमगार्ड व सामान्य श्रेणी के मतदान केंद्रों पर दो आरक्षी व दो होमगार्ड की तैनाती होगी। इसके अलावा मतदान केंद्र के बाहर भी पुलिस बल तैनात रहेेगा।
विज्ञापन


एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि सकुशल मतदान के लिए सुपर जोन स्तर के प्रभारी सीओ, जोन स्तर के प्रभारी निरीक्षक व सेक्टर स्तर का प्रभारी उप निरीक्षकों को बनाया गया है। मतदान केंद्र व शहर में असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस की 112 क्यूआरटी, 29 मोबाइल टीम व थाना-चौकी पुलिस लगातार भ्रमण करती रहेंगी। ऐसी व्यवस्था बनाई गई है कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर हर 15 मिनट में एक-एक टीम अवश्य पहुंचे। यह टीम दंगा नियंत्रण करने वाले संसाधनों से लैस होगी। जिले में 17 हजार लोगों को पाबंद किया गया है। गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीएसएफ व पुलिस बल ने किया रूट मार्च
निकाय चुनाव की पूर्व संध्या पर अयोध्या पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी व जवानों के साथ बुधवार को अति संवेदनशील इलाकों में भ्रमण किया। अयोध्या कोतवाल मनोज कुुमार शर्मा के नेतृत्व में इस दल ने रामनगरी के कटरा, महाराजा इंटर कॉलेज, तुलसी कन्या इंटर कॉलेज, जनता अवध इंटर कॉलेज आदि मतदान केंद्रों के आसपास रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed