{"_id":"5e3aff258ebc3ee61568e45f","slug":"election-faizabad-news-lko5068895121","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव में शिवशंकर, जवाहिर व पूनम बनीं प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव में शिवशंकर, जवाहिर व पूनम बनीं प्रधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में प्रधान के तीन पदों के लिए हुए बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हुई। ब्लॉकों पर हुई मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की गई।
मतगणना मिल्कीपुर, तारून, हैरिंग्टनगंज ब्लाक मुख्यालयों पर हुई। मतगणना को लेकर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य भान ने बताया कि मिल्कीपुर के सरूरपुर में प्रदान पद के प्रत्याशी शिव शंकर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 316 मतों से पराजित किया। शिवशंकर को 461 तो सुखराम को 145 मत प्राप्त किए।
हैरिंग्टनगंज ब्लॉक मुख्यालय पर गंगापुर ग्राम प्रधान पद के लिए मतगणना कराई गई। यहां प्रधान पद के प्रत्याशी जवाहिर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नकछेद को 10 मतों से पराजित किया। जवाहिर को 295 तो नकछेद को 285 मत मिले।
विज्ञापन
तारुन प्रतिनिधि के मुताबिक तारुन ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामदासपुर की मतगणना में दिवंगत प्रधान की पत्नी पूनम सिंह को प्रधान निर्वाचित घोषित किया गया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 42 मतों से शिकस्त दी। मतगणना के दौरान 10 मत अवैध घोषित किए गए।
ग्राम सभा रामदासपुर के ग्राम प्रधान वीर बहादुर सिंह के असमय निधन से पद रिक्त हुई थी। निर्वाचन अधिकारी बीपी सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी बद्री प्रसाद वर्मा ने बताया कि मतगणना पूनम सिंह के 399 मतों के मुकाबले दूसरी उम्मीदवार कमलेश सिंह को 357 मत प्राप्त हुए। पूनम सिंह को 42 मतों से निर्वाचित घोषित किया गया। जबकि मतगणना के दौरान 10 मत अवैध घोषित किया गया।