{"_id":"647f712756da0e76b1085b46","slug":"election-expenses-faizabad-news-c-13-1-275552-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: किसी भी प्रत्याशी ने जमा नहीं किया चुनाव खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: किसी भी प्रत्याशी ने जमा नहीं किया चुनाव खर्च
Tue, 06 Jun 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। निकाय चुनाव में हिस्सेदारी करने वाले किसी भी प्रत्याशी ने अभी तक अपने चुनाव खर्च के हिसाब किताब का ब्योरा निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया है। चुनाव आचार संहिता के तहत सभी को मतगणना पूरी होने की तिथि से 90 दिन की मियाद में चुनाव खर्च का विवरण देना जरूरी है।
जिले में आठ नगर निकायों नगर निगम अयोध्या, नगर पालिका रुदौली, नगर पंचायतें मां कामाख्या, कुमारगंज, खिरौनी-सुचित्तागंज, भरतकुंड-भदरसा, बीकापुर और गोसाईगंज में चुनाव हुए थे। इन निकायों के विभिन्न पदों के लिए कुल 1038 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इन सभी के लिए राज्य निर्वाचन आयोग से चुनाव खर्च की सीमा तय कर दी गई थी। मतों की गणना व चुनाव परिणाम की घोषणा 11 मई को हुई थी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य भान ने बताया कि अब तक चुनाव कार्यालय में किसी भी प्रत्याशी का चुनाव खर्च जमा नहीं हुआ है।