फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   electeic

दिन में दो घंटे की आपूर्ति, ठंड में कैसे हो गेहूं की सिंचाई

Fri, 17 Dec 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
electeic
अयोध्या। ग्रामीण क्षेत्र में दिन में दो घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। किसान परेशान हैं, ठंड के मौसम में इस बिजली आपूर्ति में गेहूं सहित अन्य फसलों की सिंचाई कैसे की जाए। ठंड आने के बाद बिजली की आपूर्ति का शेड्यूल नहीं बदला।
विज्ञापन

शुक्रवार को सोहावल क्षेत्र में दिन में 11 से एक बजे तक बिजली आपूर्ति की गई। रात्रि कालीन बिजली आपूर्ति के बाद सुबह आठ बजे आपूर्ति बंद कर दी जाती है। दूसरी बेला फिर शाम को आपूर्ति शुरू की जाती है। आकस्मिक कटौती हुई तो दिन में आपूर्ति नाममात्र की रह जाती है। दिसंबर में तापमान दिन प्रतिदिन गिर रहा है। रात और सुबह शाम ठंड अधिक होती है। ऐसे में खुले आसमान के नीचे खेतों में सिंचाई नहीं हो सकती है। किसान कहते हैं कि गेंहू, सरसों, आलू के साथ दूसरी फसलों की सिंचाई का समय है लेकिन ठंड और बिजली के चलते सिंचाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

किसान ओम प्रकाश सिंह, हरिश्चंद्र, आरएन पांडेय बताते हैं कि यह हाल रोज का है। दिन में कभी दो घंटे तो कभी तीन घंटे की आपूर्ति मिल रही है। सिंचाई कर पाना संभव नहीं है। बिजली आपूर्ति में किसान खेत की सिंचाई करे भी कैसे, कहते हैं कि इस ओर न तो विभाग का ध्यान है और न ही प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का। किसानों ने दिन में लगातार छह घंटे आपूर्ति की मांग उठाई। उनका कहना है कि शाम पांच से सुबह नौ में बदलाव करके दिन में कम से कम छह घंटे बिजली दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता इं. एके सिंह ने बताया कि शाम को पांच से सुबह नौ बजे और दिन में दो घंटे का शेड्यूल है। इसमें कटौती नहीं होनी चाहिए। जनता की मांग पर बदलाव के लिए प्रस्ताव लखनऊ भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed