फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Elderly farmer strangled to death with an ax

बुजुर्ग किसान की कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या

Sat, 08 May 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Elderly farmer strangled to death with an ax
पटरंगा। मवई थाना क्षेत्र के सैमसी गांव में खेत में लगे ट्यूबवेल पर सो रहे एक बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से गर्दन काट कर हत्या कर दी गई। हत्यारा बुजुर्ग का कटा हुआ सिर लेकर फरार हो गया। शनिवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक के लड़के की तहरीर पर गांव के ही निवासी दखई पर हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह मवई थाना क्षेत्र के सैमसी गांव निवासी रामनाथ कोरी (70) पुत्र विदेशी का क्षत-विक्षित शव गांव के बाहर खेत में लगे ट्यूबवेल पर मिला। हत्यारे ने गर्दन काटकर हत्या की थी। मौके से गर्दन नहीं मिली, इससे संभावना जताई जा रही है कि हत्यारा गर्दन अपने साथ ले गया है। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई हैं। सूचना पर पहुंचे मवई थाना प्रभारी विश्वनाथ यादव ने अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मौके की स्थिति देख कर उच्चाधिकारियों को सूचित किया। जिसके बाद पहुंचे सीओ रुदौली राकेश कुमार श्रीवास्तव व फोरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर साक्ष्य संकलन किया। घटनास्थल पर बिछी चारपाई पर बिस्तर व टार्च मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया हैं। वहीं, हत्या के इस मामले में मृतक के लड़के ने गांव के ही दखई के खिलाफ हत्या की तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस संदर्भ में सीओ रुदौली राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या की गई है और हत्यारे ने हत्या के बाद सिर को गायब कर दिया है। मृतक के लड़के ने आरोपी के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। आरोपी मौके से फरार है, उसकी तलाश में कई टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में की गई रामनाथ की हत्या
-बताया जाता है कि एक वर्ष पूर्व मृतक रामनाथ कोरी की लड़की आरोपी दखई का लड़का प्रेम प्रसंग होने के कारण घर से भाग गए थे। बाद में दोनों घर वापस आ गए थे। इसके क़ुछ दिन बाद से दखई का लड़का मानसिक रूप से बीमार हो गया और गांव में पागलों की तरह घूमने लगा। गांववालों के अनुसार दखई का मानना था कि रामनाथ ने उनके लड़के के ऊपर झाड़ फूंक कराया है। इसको लेकर वर रामनाथ से दुश्मनी भी रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed