फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   education

परीक्षा केंद्रों पर तैनात होंगे दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी

Tue, 11 Feb 2020 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
education
अयोध्या। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्रों पर उप निरीक्षक सहित पांच पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। मंगलवार को शहर के एसएसएसवी इंटर कॉलेज में केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने कई जानकारियां दीं।
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कहा कि परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए सभी कमर कस लें। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी सिटी विजय पाल सिंह ने कहा कि सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक केंद्र पर एक-एक उपनिरीक्षक सहित पांच पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। वहीं, सभी तहसीलों पर बने उप संकलन केंद्रों पर भी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। साथ ही प्रश्नपत्रों की रखवाली के लिए केंद्रों पर चौकीदार के साथ सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक आरबी सिंह चौहान ने कहा कि सभी केंद्रों को सीसीटीवी, वायस रिकॉर्डर सहित सभी मानकों के अनुसार परिपूर्ण कर दिया गया है। कक्ष निरीक्षक सहित सभी जिम्मेदार व्यक्तियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो भी व्यक्ति अपनी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र व्यवस्थापक परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेकर ही केंद्र में प्रवेश दिलाएं। साथ ही प्रत्येक दशा में सीसीटीवी ऑन रखने व मॉनीटरिंग सेल से कनेक्ट रखने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में सभी 125 केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों सहित जीआईसी के प्रधानाचार्य गोविंद राम, एसएसएसवी के प्रधानाचार्य मणिशंकर तिवारी, जीजीआईसी की सुनील लता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed