फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   education

44 केंद्रों पर होगी टीईटी

Thu, 19 Dec 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
education
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी-2019) को सुचारु रूप से सुव्यवस्थित शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न कराने को लेकर मजिस्ट्रेटों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों और पर्यवेक्षक/स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ की बैठक। परीक्षा 22 दिसंबर को दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली पूर्वाह्न दस से साढ़े बारह बजे और द्वितीय पाली ढाई से पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के साथ-साथ कक्ष निरीक्षक और अन्य किसी कर्मचारी को मोबाइल नोटबुक या अन्य कोई यांत्रिक एवं इलेक्ट्रानिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं है पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर क्लॉक रूम की व्यवस्था करने, चेकिंग के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने, प्रत्येक सेंटर व कक्ष में सीसीटीवी की व्यवस्था व परीक्षा कक्ष में समुचित प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कुल 44 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट और प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक पर्यवेक्षक/स्टैटिक मजिस्ट्रेट् की ड्यूटी लगाई गई है। इसी के साथ सात सचल दल भ्रमणशील रहकर परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र का पर्यवेक्षण सुनिश्चित करेंगे।
बताया कि प्रत्येक प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र, प्रशिक्षण के किसी भी सेमेस्टर के अंक पत्र की मूल प्रति अथवा संबंधित प्रशिक्षण संस्था के रजिस्ट्रार/सक्षम अधिकारी द्वारा इंटरनेट से प्राप्त अंकपत्र की प्रमाणित प्रति लेकर आएंगे।
साथ ही अपना फोटो पहचान पत्र जिनमें निर्वाचन कार्ड, फोटो युक्त बैंक पास बुक, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पास-पोर्ट एवं आधार कार्ड में से कोई एक पहचान पत्र के रूप में लाना आवश्यक है। यह ध्यान रखा जाय कि अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल/कक्ष के भीतर प्रवेश-पत्र तथा काले बॉल प्वाइंट पेन के अलावा किसी भी प्रकार की पाठ्य.सामग्री, कैलकुलेटर, डॉकपेन, स्लाइड रूलर, लॉग टेबल तथा कैलकुलेटर की सुविधा वाली इलेक्ट्रॉनिक घड़ियां, मुद्रित अथवा लिखित सामग्री, कागज के टुकड़े, मोबाइल फोन, पेजर अथवा किसी अन्य प्रकार का इलेक्ट्रानिक उपकरण लाने की अनुमति नहीं है।

कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा की पूर्ण समाप्ति के पश्चात ही परीक्षा-कक्ष से बाहर जा सकेगा। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों के अलावा किसी अन्य व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतय: वर्जित होगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों/मजिस्ट्रेटों को निर्देशो का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed