फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Earned name in Sri Lanka, now no money to go to Bhutan

Ayodhya News: श्रीलंका में नाम कमाया, अब भूटान जाने को पैसे नहीं

Wed, 22 Nov 2023 12:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Earned name in Sri Lanka, now no money to go to Bhutan
आदर्श शुक्ल
विज्ञापन

अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय सीरीज में श्रीलंका में नाम कमाने वाली टेनिस बाॅल क्रिकेट की भारतीय टीम में शामिल कई महिला खिलाड़ियों के पास अगले महीने भूटान में होने वाली सीरीज में भाग लेने के लिए पैसे नहीं हैं। प्रदेश के खेल विभाग से एसोसिएशन की मान्यता न होने के कारण ये खिलाड़ी सरकारी तौर पर आर्थिक मदद से वंचित हैं।

श्रीलंका में देश का नाम रोशन करने वाली भारतीय टीम की कप्तान नीलम निषाद ने बताया कि तीन दिसंबर से भूटान में अंतरराष्ट्रीय सीरीज होनी है। इसमें उनके साथ अयोध्या के कई अन्य खिलाड़ियों को जाना है। इसके लिए प्रत्येक खिलाड़ी को अपने पास से 30 हजार रुपये का इंतजाम करना है। बाकी का खर्च एसोसिएशन की ओर से वहन किया जाएगा। श्रीलंका जाने के लिए भी 40 हजार रुपये अपने पास से खर्च करने पड़े थे। तब तो किसी तरह इंतजाम हो गया था। इस बार परिवार की आर्थिक स्थिति के अनुसार इतनी रकम जुटा पाना बेहद मुश्किल है।
विज्ञापन


यह बेबसी सिर्फ नीलम की ही नहीं है। टीम में शामिल अयोध्या के सदर बाजार निवासी तृप्ति और धारा रोड, राठ हवेली की अदबिया बानो की भी ऐसी ही दर्दभरी दास्तां है। इनका परिवार भी आर्थिक रूप से इतना मजबूत नहीं है कि श्रीलंका भेजने के लिए इतनी रकम का इंतजाम कर पाए। ऐसे में इन खिलाड़ियों को कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में भारतीय टीम के कोच रामेंद्र सिंह ने बताया कि टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन भारत सरकार से तो मान्यता प्राप्त है, लेकिन प्रदेश के खेल विभाग ने मान्यता नहीं दी है। इसके चलते खिलाड़ी और एसोसिएशन आपस में मिलकर फंड का इंतजाम करते हैं। यह एसोसिएशन वर्ष 2018 तक राज्य के खेल विभाग से मान्यता प्राप्त था। इसके बाद मान्यता रद्द हुई तो फिर बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed