{"_id":"5f8b0a7d8ebc3e9bf733c086","slug":"durga-poojan-faizabad-news-lko545746529","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र पर मंदिरों पर मां दुर्गे की आराधना को उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र पर मंदिरों पर मां दुर्गे की आराधना को उमड़े भक्त
विज्ञापन
बड़ी देवकाली मंदिर में पूजन करते भक्त।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। देवी मंदिरों में पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा से नवरात्र का आगाज हो गया। भोर से ही शंख और घंटे-घड़ियाल के साथ जयमाता दी... के जयकारे गूंजने लगे। घरों में वैदिक अनुष्ठानों के बीच कलश स्थापना हुई। शहर के बड़ी देवकाली, छोटी देवकाली समेत अन्य देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दी। सभी मंदिरों में कोविड प्रोटोकाल का पालन कर श्रद्धालुओं को दर्शन कराया गया।
नवरात्र का पहला दिन देवी-भक्ति के रंग में रंगा दिखा। शहर के सिद्घपीठ बड़ी देवकाली, प्रसिद्ध पाटेश्वरी मंदिर, शीतला माता मंदिर, चौक में हट्ठी महारानी मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, गुप्तार घाट के मणि माता मंदिर, जालपा नाले के निकट जालपा देवी मंदिर, अयोध्या में छोटी देवकाली मंदिर, मुबारकगंज सिद्धपीठ में माता के विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना की गई।
साथ ही जिले के रुदौली, मिल्कीपुर, सोहावल, बीकापुर, भदरसा, अयोध्या, चौरे बाजार, गोसाईगंज, हैरिंग्टनगंज, कुमारगंज, अमानीगंज, मया आदि क्षेत्रों में सिद्धपीठों व देवी मंदिरों में भीड़ रही।
विज्ञापन
महिलाओं ने घरों में की कलश स्थापना
कोरोना संक्रमण के चलते इस बार सड़कों पर पंडाल में मां की प्रतिमाओं की स्थापना नहीं की गई है। इसके चलते महिलाओं ने घरों में ही कलश व अखंड दीप की स्थापना कर मां की आराधना शुरू की। अनेक महिलाओं ने घरों में दो से तीन फुट की मां की प्रतिमाओं की भी स्थापना कर घर को फूल व रंग बिरंगी लाइटों से सजाया भी है। महिलाओं के साथ पुरुषों ने भी नवरात्र के प्रथम दिन व्रत रखकर मां के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की आराधना की।
देवी मंदिरों में हो रहा कोविड प्रोटोकॉल का पालन
शहर के सभी देवी मंदिरों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। भोर में ही मंदिरों को सैनिटाइज कर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार किया गया। बड़ी देवकाली व अयोध्या के छोटी देवकाली आदि मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, यहां मुख्य द्वार पर थर्मल स्क्रेनिंग करने व सैनिटाइजर से हाथ साफ करने के बाद ही श्रद्घालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया गया। मंदिर में प्रवेश व निकास के लिए एक महिला व एक पुरुष की कतार बनाई गई, गर्भगृह में पांच-पांच के समूह में श्रद्धालुओं को दर्शन करने दिया गया।
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
शहर के मठ मंदिरों समेत भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। देवी मंदिरों पर महिला व पुरुष सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके आसपास ट्रैफिक नियंत्रण के लिए ट्रैफिक कर्मियों की भी तैनाती की गई है। एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं, सादी वर्दी में एंटी रोमियों स्कवॉयड को देवी मंदिरों के आसपास तैनात किया गया है। संदिग्धों, अराजकतत्वों पर निगाह रखी जा रही है।