फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Dozens of youth attacked at the house of retired Principal, misbehaved

रिटायर्ड प्रधानाचार्य के घर पर दर्जनों युवकों का हमला, की बदसलूकी

Wed, 12 May 2021 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Dozens of youth attacked at the house of retired Principal, misbehaved
अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भदरसा कस्बे में मंगलवार देर रात जूनियर विद्यालय के रिटायर्ड प्रधानाचार्य के घर पर दर्जनों युवकों के हुजूम ने धावा बोल दिया।
विज्ञापन

रात्रि कालीन कर्फ्यू के दौरान दरवाजा तोड़कर घर में घुसने की कोशिश कर रहे युवकों के गाली गलौज पर घर से बाहर निकले रिटायर्ड प्रधानाचार्य को मारा पीटा।
गुहार पर दौड़े आसपास के लोगों सहित भदरसा चौकी और थाने की पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग खड़े हुए। सूचना पर दल बल के साथ पहुंचे एसपी सिटी ने घटना की जांच की। वहीं घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर पीएसी तैनात कर दी है।
विज्ञापन

पूराकलंदर पुलिस को दी गई तहरीर के माध्यम से नगर पंचायत भदरसा के मुराई टोला निवासी रिटायर्ड जूनियर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार देर रात मोहल्ले के ही मोहम्मद सलीम घर के सामने आकर गाली गलौज कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसकी वजह जानने के लिए जब उनके बेटे सोनू मिश्रा उन के पास गए तो सलीम ने उनके बेटे के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। इसके आधे घंटे बाद मोहम्मद सलीम सहित दर्जनों साथियों के साथ उनके दरवाजे पर धावा बोल दिया।
गाली-गलौज करते हुए दरवाजा तोड़ने की कोशिश करने लगे। जिस पर वह घर से बाहर निकले उन्हें थप्पड़ों से मारा पीटा। गुहार पर जब तक आसपास के लोगों व सूचना पर भदरसा पुलिस चौकी प्रभारी सहित पूरा कलंदर थाने की फोर्स के पहुंचने के बाद हमलावर भाग खड़े हुए।

मामले में एसपी सिटी विजयपाल सिंह का कहना है पीड़ित सुरेश कुमार मिश्रा द्वारा तहरीर दी गई है, जांच कराई जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed