{"_id":"599b22d44f1c1b1b048b46c0","slug":"doctors-did-not-give-treatment-to-the-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों ने मरीजों की नहीं दी तवज्जो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों ने मरीजों की नहीं दी तवज्जो
अमर उजाला/फैजाबाद
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट में डॉक्टरों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलीय चिकित्सालय दर्शननगर में सोमवार को रेडियोलॉजिस्ट की पिटाई के बाद चिकित्सकों समेत मेडिकल स्टाफ ने ताला बंद करकार्य बहिष्कार कर दिया। इससे गंभीर अवस्था में इलाज कराने आए तमाम मरीज ओपीडी व पैथोलॉजी क्षेत्र में कराहते नजर आए। लेकिन उनका इलाज नहीं किया गया। दूरदराज से आए तमाम मरीजों व तीमारदारों को बिना इलाज कराए ही लौटना पड़ा। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पूराब्लॉक के तिवारी का पुरवा निवासी वेदप्रकाश कनोजिया पुत्र सोमईराम दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और इलाज कराने के लिए आए और ओपीडी कक्ष के बाहर बरामदे में घंटों पड़े दर्द से कराहते रहे।
घायल के भाई गौतम ने बताया कि युवक को काफी चोट लग गई है, खून भी बह रहा है लेकिन देखने वाला कोई नहीं। डाक्टरों से विनती भी किया लेकिन नहीं माने। बुखार की दवा लेने आए अनिल वर्मा, बाकरगंज से बुखार की दवा लेने आए लालचंद्र, ददेरा से पेट दर्द का इलाज कराने आए सुरेंद्र वर्मा, मयाबाजार के बेरासपुर के अवधेश कुमार आदि ने प्रदर्शन करते हुए बताया कि सुबह से लाइन में खड़े थे। जब हमारी बारी आई तो डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी।
विज्ञापन
मंडलीय चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट पर हुए हमले को लेकर चिकित्सक संगठन भी लामबंद हो गए हैं। पीएमएस संघ के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर ने कहा कि अस्पताल में इस तरह से मारपीट करना निंदनीय है। सरकार यदि काम करने के लिए सही माहौल उत्पन्न नहीं करेगी तो हम लोग कार्य नहीं कर पाएंगे। यदि शीघ्र ही आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी नहीं की गयी तो बैठक कर अग्रिम निर्णय लिया जाएगा। इस बीच हड़ताल जारी रहेगी। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि घटना निंदनीय है, इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।