{"_id":"609432728ebc3e80bd09be48","slug":"doctor-found-absent-in-dm-s-inspection-summons-clarified-faizabad-news-lko577108039","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले डॉक्टर, स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले डॉक्टर, स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह के साथ गुरुवार को राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय/कोविड एल-2 चिकित्सालय दर्शन नगर अयोध्या में आने वाले एवं भर्ती मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सीय सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।
डीएम ने प्लास्टिक सर्जरी एवं बर्न यूनिट में संचालित स्क्रीनिंग क्षेत्र का निरीक्षण किया। जहाँ ड्यूटी पर तैनात डॉ. एमके पांडेय अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने प्राचार्य डॉ. विजय कुमार को को डॉ. पांडे से स्पष्टीकरण प्राप्त कर अवगत कराने के निर्देश दिए। डीएम ने आने वाले मरीजों को आवश्यकतानुसार चिकित्सालय में भर्ती कर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में आने वाले/भर्ती मरीजों को आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया। प्लांट के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिया।