{"_id":"57c47dfb4f1c1b0d582cb347","slug":"dirt-in-the-pond-including-eight-children-the-sick","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में गंदगी से आठ बच्चों समेत कई बीमार, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में गंदगी से आठ बच्चों समेत कई बीमार, प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Mon, 29 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवई के पटरंगा गांव स्थित तालाब से उठ रही दुर्गंध से प्राथमिक विद्यालय के आठ बच्चे सहित गांव के कई लोग बीमार हो गए हैं। जिन्हें पीएचसी पटरंगा में भर्ती कराया गया है। गांव में इस बात को लेकर लोेगाें में दहशत है कि जल्द ही तालाब की सफाई न कराई गई तो गांव के संक्रामक बीमारी फैल जाएगी।
अन्य लोग भी इसकी चपेट में आकर बीमार पड़ सकते हैं। मामले को लेकर स्कूली बच्चों ने प्रदर्शन किया। पटरंगा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने एक तालाब है। इसी में गांव की सारी गंदगी जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से तालाब में अजीब सी दुर्गंध उठ रही है।
जिससे सांस लेने में लोगों को खासी परेशानी हो रही है। इसी बीच दुर्गंध की चपेट में आने से परिषदीय विद्यालय के आठ बच्चों समेत कई लोग बीमार हो गए। जिन्हें सोमवार को पीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बीमार लोगों में काजल (8), रूबी (7), नगमा बानो (2), मयारानी (70), मंजू देवी (15), लालजीत (18), रहमान अली (10), बसंता (65), रजपता (38), शिवम (5), कुन्दन (7) वर्ष, जगजीवन (55) आदि शामिल हैं।
विद्यालय के अध्यापक मनोज कुमार ने बताया कि इतनी दुर्गंध है कि बच्चों को पढ़ाते समय मुंह पर कपड़ा लगाना पड़ता है। गांव के बृजेश सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य शोभाराम यादव, ग्राम प्रधान लालता प्रसाद आदि ने एसडीएम से शिकायत की।
एसडीएम अरविंद कुमार तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में भेजी जाएगी। ब्लॉक कर्मियों को सफाई के लिए निर्देशित किया गया है। वहीं पीएचसी अधीक्षक अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि सभी बच्चों और अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।