फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Dharmanagari Ayodhya will be decorated on 25 global criteria

25 वैश्विक कसौटियों पर सजेगी धर्मनगरी अयोध्या

Thu, 09 Dec 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dharmanagari Ayodhya will be decorated on 25 global criteria
अयोध्या। अयोध्या विकास प्राधिकरण के मास्टर प्लान 2031 का प्रारूप प्रदर्शनी के लिए लगा हुआ है। इसमें अयोध्या को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मयस्सर कराने के लिए 25 कसौटियों को तैयार किया गया है। इसमें जन सुविधाओं को विकसित करने के साथ सुनियोजित विकास की रूपरेखा तय की गई है। खासतौर पर आधुनिक परिवहन की सुविधाएं, पेयजल, वेस्टेज का सही उपयोग, सीसीटीवी कैमरे से लैस सड़कों, आधुनिक चिकित्सा सेवाएं, पार्किंग प्लाजा समेत अन्य कसौटियों पर खरा उतारने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

अयोध्या में आधुनिक व अंतर्राष्ट्रीय मानक स्थापित करने के लिए बेहतरीन वाटर सप्लाई व्यवस्था का निर्धारण किया गया है। इसमें पानी की बायोग्राफिकल व केमिकल जांच कराने सहित 12 लाख की शहर व फ्लोटिंग आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराए जाने का प्रस्ताव है। इसके साथ पूरे शहर में सीवर लाइन को बनाए जाने व कूड़ों के निस्तारण के लिए वेस्टेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन

शहर को सुरक्षित बनाए रखने के लिए कम से कम दो नए फायर स्टेशन बनाने की बात कही गई है। अयोध्या के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सड़कों का चौड़ीकरण व उन पर स्मार्ट लाइटिंग की व्यवस्था की जानी है। इसके अलावा परिक्रमा मार्ग को रामायणकालीन धारणाओं के अनुकूल विकसित किए जाने का भी प्रस्ताव है। शहर को सुरक्षा की दृष्टि से भी काफी प्रभावी बनाया जाना है। इसमें सभी सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे व मुख्य चौराहों पर फेस डिटेक्टर मशीनें लगाए जाने की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर को आधुनिक दृष्टि से विकसित करने के साथ शिक्षा व स्वास्थ्य की उच्चतम सुविधाएं भी दिए जाने का सुझाव मास्टर प्लान में है। पर्यटकों के लिए विशेष तौर पर प्रशिक्षित गाइड, स्टार श्रेणी के होटल, शहर में बड़े पार्किंग स्थल, आधुनिक ढंग की कॉलोनियां, नामचीन रेस्तरां सहित अन्य सुविधाओं का भी ख्याल मास्टर प्लान में रखा गया है।
शहर में प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक बाइक व बसें चलाने की योजना है। इसके लिए जगह-जगह ई-चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने हैं। इस तरह के 25 ऐसे मानक तय किए गए हैं जिनसे शहर का विकास सुनियोजित व आधुनिक तकनीक के आधार पर हो।
अयोध्या विकास प्राधिकरण के सभाकक्ष में लगे मास्टर प्लान को दो दिन में 48 लोगों ने देेेखा है। इसमें सिर्फ एक सुझाव प्राप्त हुआ है। पहले दिन मास्टर प्लान को देखने वालों की संख्या 25 व दूसरे दिन देेखने वालों की संख्या 23 रही है। इसके अलावा वेबसाइट पर भी काफी संख्या में लोग मास्टर प्लान को देख रहे हैं।

अयोध्या विकास प्राधिकरण के वीसी विशाल सिंह ने बताया कि अयोध्या का मास्टर प्लान 2031 सुनियोजित विकास के साथ जन सुविधाओं को विकसित करने के लिए बनाया गया है। यह अयोध्या विकास प्राधिकरण के सभाकक्ष व प्राधिकरण की वेबसाइट पर लगा है। सभी शहरवासी इसे देखकर अपनी आपत्तियां व सुझाव दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed