{"_id":"5f9ae59a8ebc3e9ba96a7a87","slug":"devlopment-faizabad-news-lko547636486","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवरेगा देवकाली चौराहे से पंचकोसी परिक्रमा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवरेगा देवकाली चौराहे से पंचकोसी परिक्रमा मार्ग
विज्ञापन
अयोध्या। देवकाली से पंचकोसी परिक्रमा मार्ग की सूरत बदलेगी। राज्य व जिला योजना में करीब दो किमी. लंबे इस मार्ग का चौड़ीकरण कर उसका सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। इसमें करीब चार करोड़ 40 लाख रुपये खर्च होंगे। चालू वित्तीय वर्ष में शासन ने 88.09 लाख रुपये का बजट जारी किया है। बजट मिलते ही इस मार्ग के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण का काम तेज हो गया है।
देवकाली चौराहा से साकेतपुरी कॉलोनी होते हुए पंचकोसी परिक्रमा मार्ग काफी जीर्णशीर्ण है। अतिक्रमण के चलते इस मार्ग पर जाम की समस्या भी बनी रहती है। यही नहीं श्रद्धालुओं को पंचकोसी परिक्रमा में भी अड़चनें उठानी पड़ती है।
इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को देवकाली चौराहा से साकेतपुरी कॉलोनी होते हुए पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। इस पर लोक निर्माण विभाग ने करीब 4.40 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर उसे शासन को भेजा था।
विज्ञापन
करीब दो किमी. मार्ग के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव मंजूर होने के बाद शासन ने 2.20 करोड़ रुपये बजट रिलीज किया था। बजट मिलने के बाद कार्यदायी संस्था ने कार्य शुरू कराया था, पर बजट की कमी से कार्य अवरूद्ध हो गए थे। इस पर शासन के अनुसचिव राजेश कुमार पांडेय ने चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में स्वीकृत 440.47 लाख के सापेक्ष 88.09 लाख रुपये रिलीज किए। ये रकम राज्य-जिला योजना के तहत मिली है।