फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   devlopment

2.53 करोड़ की लागत से तमसा पर बनेगा पुल

Wed, 01 Jan 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
devlopment
रुदौली। विधायक रामचंद्र यादव ने गुरुवार को राज्य वित्त आयोग से बने काशीपुर मार्ग का लोकार्पण व मानापुर-शुक्लापुर मार्ग के तमसा नदी पर 2.53 करोड़ की लागत से बने पुल का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि पुल का निर्माण होने से सैदपुर देवगांव जनपद अमेठी और मां कामाख्या भवानी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की दूरी घटेगी। यह पुल बरसात से पहले बन कर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की लंबित परियोजनाओं भेलसर-रुदौली मार्ग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज, विद्युत केंद्र सैदपुर व विद्युत उपकेंद्र सुजागंज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुनबा राजकीय इंटर कॉलेज, सुनवा मवई से मां कामाख्या देवी मंदिर तक के दो लेन के 22 किमी. मार्ग, मवई चौराहा से विकास खंड मवई मार्ग, आईटीआई मवई, किसान केंद्र रुदौली और किसान केंद्र मवई का कार्य पूरा करा कर वर्ष 2020 में जनता को समर्पित करना लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed