फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Devendra Pandey became the inspector in charge of Ayodhya Kotwali

देवेंद्र पांडेय बने अयोध्या कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक

Sat, 27 Nov 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Devendra Pandey became the inspector in charge of Ayodhya Kotwali
अयोध्या। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने जिले के 34 निरीक्षकों व उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। गैर जनपद तबादला हुए निरीक्षकों को पुलिस लाइन भेजा गया है। जल्द ही इनको रिलीव कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

निरीक्षक देवेंद्र सिंह को कोतवाली नगर, देवेंद्र प्रसाद पांडेय को कोतवाली अयोध्या, मनोज यादव को थाना रामजन्मभूमि, शशिकांत यादव को कोतवाली प्रभारी व राजेश सिंह को थाना पूराकलंदर का प्रभारी बनाया गया है। इसी क्रम में मणिशंकर तिवारी को कोतवाली बीकापुर, अमरजीत सिंह को प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर बनाया गया। थाना प्रभारी खंडासा नीरज सिंह को प्रभारी निरीक्षक मवई का कार्यभार सौंपा गया।
विज्ञापन

बीकापुर कोतवाली के प्रभारी श्याम सुंदर पांडेय को क्राइम ब्रांच, ओम प्रकाश तिवारी को प्रभारी चुनाव सेल, रतन सिंह को एसएसपी का वाचक, शिव बालक को प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ, रामाश्रय राय को प्रभारी कोरोना सेल, राकेश सिंह को प्रभारी निरीक्षक 112, विजय सिंह व जावेद इकबाल को सोशल मीडिया सेल, कमलापति यादव को शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया। निरीक्षक राजेश राय व संजीव सिंह को क्राइम ब्रांच, दयाशंकर को प्रभारी साइबर क्राइम इन्वेस्टीगेशन टीम व दीपेंद्र सिंह को प्रोटोकॉल प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी कुमारगंज उप निरीक्षक संतोष सिंह को थाना प्रभारी खंडासा, एसएसआई इनायतनगर वीर सिंह को थाना प्रभारी कुमारगंज, एसआई दिनेश सिंह को थाना प्रभारी महाराजगंज, सोशल मीडिया सेल में तैनात राजेश मिश्रा को थाना प्रभारी हैदरगंज, थाना प्रभारी पूराकलंदर विजयसेन सिंह को प्रभारी निरीक्षक न्यायालय सुरक्षा बनाया गया।

निरीक्षक अश्विनी मिश्रा, राहुल कुुमार, विनोद बाबू मिश्र, विश्वनाथ यादव, सुरेश पांडेय, अशोक सिंह, कृष्णकांत यादव व उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार का गैर जनपद स्थानांतरण होने के बाद पुलिस लाइन भेजा गया है। जल्द ही इन्हें रिलीव कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed