फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Dense fog and air, life the miserable

घने कोहरे और पुरवा हवा से जीना हुआ मुहाल

Sat, 07 Jan 2017 09:53 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sat, 07 Jan 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
Dense fog and air, life the miserable
गलन से परेशान होकर सारा काम रोक अलाव तापते लोग। - फोटो : अमर उजाला
कोहरा, गलन और पुरवा हवा के बीच दोपहर बाद दिखे सूरज का ताप भी लोगों को राहत नहीं पहुंचा सका। नगर से देहात तक जनजीवन बेहाल रहा। बूढ़ों और मरीजों के लिए ठंड और गलन जानलेवा बनती जा रही है।
विज्ञापन


शनिवार को जूनियर से ऊपर की कक्षाओं के छात्र-छात्राएं कांपते हुए स्कूलों को गए। सुबह घने कोहरे का रेलवे-रोडवेज व निजी यातायात सेवाओं पर असर पड़ा है। पुरवा हवा चार किमी. की गति से भी अधिक हुई और बदली बढ़ चली तो हर किसी की सांसत बढ़ गयी।
विज्ञापन


हवा से कोहरा तो छंट गया, लेकिन बदली से धूप दिखी ही नहीं। दिन में दो बजे के करीब धूप दिखी, लेकिन इससे लोगों को गर्मी नहीं मिली। नगर निकायों व तहसील प्रशासन की ओर से शाम को कहीं कहीं अलाव तो जले, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिल सकी।      
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरवा हवा से जिले के लोगों को ठंड-गलन शनिवार को और अधिक महसूस होती रही। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े तीन डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा होकर 11.5 डिग्री रहा।


मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार को भी हर किसी को ठंड रुलाएगी। तापमान के और गिरने की उम्मीद है। बताया गया कि पुरवा हवा तेज चलने से बदली हुई। यही वजह है कि हर कोई ठंड से परेशान नजर आ रहा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed