फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Dengue spreading rapidly, seven more patients found

तेजी से पांव पसार रहा डेंगू, मिले सात और मरीज

Thu, 16 Sep 2021 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Dengue spreading rapidly, seven more patients found
अयोध्या। जिले में बुधवार को डेंगू के सात और मरीज मिले। कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 29 पहुंच गई है। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वाधिक 23 मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज दर्शननगर की लैब में जांच के दौरान बुधवार को एक साथ डेंगू के सात मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। इनमें एक मरीज का सत्यापन तो नहीं हो सका, शेष छह मरीज ओपीडी से ही चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

पांच मरीजों की हालत सामान्य होने पर उन्हें दवा आदि उपलब्ध कराकर घर भेज दिया गया है, जबकि एक मरीज को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।
जिला अस्पताल स्थित क्षेत्रीय निदान केंद्र में बुधवार को 28 मरीजों की डेंगू जांच कराई जाएगी। रैपिड टेस्ट में नौ मरीज पॉजिटिव पाए गए। जिनकी पुष्ट जांच के लिए एलाइजा टेस्ट कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि यह सभी मरीजों की पुष्टि हुई तो संख्या और बढ़ सकती है। तेजी से बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप से बचाव के लिए टीमें भी तैनात की गई हैं। जो घर-घर जाकर निरोधात्मक कार्यों को संपन्न कराने, मरीजों को किट आदि उपलब्ध कराने का कार्य कर रही हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी एमए खान ने बताया कि एलाइजा जांच के बाद आई रिपोर्ट के अनुसार इस समय जिले में 29 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वाधिक 23 मरीज हैं।

बताया कि लोगों को डेंगू को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। आसपास पानी न जमा होने दें। मच्छरदानी का प्रयोग करें। पूरी बांह का कपड़ा पहनें। स्वच्छता पर विशेष दें। दिक्कत होने पर चिकित्सक से शीघ्र संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed