{"_id":"617692102b3bb114963b5266","slug":"delhi-chief-minister-arvind-kejriwal-reaches-ayodhya-will-perform-saryu-aarti-in-evening-and-darshan-in-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arvind Kejriwal in Ayodhya: सीएम केजरीवाल पहुंचे अयोध्या, सरयू आरती में हुए शामिल, आज करेंगे रामलला के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Arvind Kejriwal in Ayodhya: सीएम केजरीवाल पहुंचे अयोध्या, सरयू आरती में हुए शामिल, आज करेंगे रामलला के दर्शन
Tue, 26 Oct 2021 12:33 AM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या
अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:33 AM IST
सार
अरविंद केजरीवाल आज शाम सरयू तट पर आरती में शामिल हुए। उन्होंने मुख्य स्थल पर आरती नहीं किए। जिस स्थल पर उन्होंने आरती किए हैं, उसे आम आदमी आरती स्थल का नाम दिया है। राम मंदिर मामले के हिन्दू पक्षकार ने सरयू आरती की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
सरयू आरती करते अरविंद केजरीवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को अयोध्या पहुंच गए। उन्होंने हाईवे स्थित एक होटल में विश्राम किया। सीएम केजरीवाल आज शाम 6:00 बजे सरयू आरती में शामिल हुए। उन्होंने ट्वीट किया कि भगवान श्रीराम जी की नगरी अयोध्या में मां सरयू आरती में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
भगवान श्री राम जी की नगरी अयोध्या में मां सरयू आरती में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ | LIVE https://t.co/MTLx3ZsX6u
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 25, 2021विज्ञापन
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल मुख्य स्थल पर आरती नहीं कर रहे हैं। सरयू तट पर स्थित सुरेश मणि त्रिपाठी के स्थल पर आरती कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल जहां पर आरती कर रहे हैं, उसे आम आदमी आरती स्थल का नाम दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरयू आरती की अध्यक्षता राम मंदिर मामले के हिन्दू पक्षकार धर्म दास कर रहे हैं। वे कल सुबह यानी मंगलवार को हनुमानगढ़ी व रामलला का दर्शन और पूजन करेंगे।
रामराज्य की संकल्पना पर सरकार को चलाने की बात
सोमवार सुबह सीएम केजरीवाल लखनऊ पहुंचे थे। इसके बाद अयोध्या आए हैं। उत्तराखंड व गोवा की तरह वे उत्तर प्रदेश में भी चुनावी वायदे कर सकते हैं। संभव है कि अयोध्या की धरती से वह रामराज्य की अपनी संकल्पना पर चर्चा करें। कई मौकों पर खुद को हनुमान जी का भक्त बताते हुए केजरीवाल ने रामराज्य की संकल्पना पर अपनी सरकार को चलाने की बात कही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के रूट मैप में भी अयोध्या को शामिल किया है। हालांकि, कोरोना की वजह से अभी योजना स्थगित है।
बिजली, पानी, शिक्षा से जुड़े कर सकते हैं वायदे
दिलचस्प यह कि यूपी चुनावों के लिए अपना जनाधार मजबूत करने के लिए सांसद संजय सिंह लगातार जोर आजमाइश कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी यूपी के कई दौरे किए हैं। वहीं, दिल्ली के विधायक भी यूपी की गलियों में चक्कर काट रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे का अहम माना जा रहा है। उत्तराखंड और गोवा की तरह केजरीवाल अयोध्या से भी बिजली, पानी, शिक्षा आदि से जुड़े वायदे कर सकते हैं। वहीं, अयोध्या से वह रामराज्य की आप की संकल्पना पर भी चर्चा हो सकती है। इसके सहारे वह यूपी की भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशश कर सकते हैं।
दिल्ली में रामराज्य लाने की कही है बात
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में रामराज्य लाने की बात कही है। बीते मार्च में केजरीवाल ने कहा था कि प्रभु श्रीराम हम सबके आराध्य हैं। वो अयोध्या के राजा थे, उनके शासनकाल में सब अच्छा था। सब सुखी थे हर सुविधा थी। इसे रामराज्य कहा गया। रामराज्य एक अवधारणा है। वो भगवान हैं हम उनसे तुलना तक नहीं कर सकते। लेकिन उनसे प्रेरणा लेकर हम अगर एक सार्थक कोशिश भी कर सकें तो हमारा जीवन धन्य हो जाएगा। इसके लिए उन्होंने दस बिंदुओं का जिक्र किया है, जिसे पाने की कोशिश आप सरकार करेंगे।