फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   deeputsav

दीपोत्सव में गोबर से निर्मित 1.20 लाख दीप देगा नगर निगम

Fri, 06 Nov 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
deeputsav
अयोध्या। नगर निगम प्रशासन ने रामनगरी में होने वाले दिव्य दीपोत्सव में गाय के गोबर से निर्मित 1.20 लाख दीप देने का बीड़ा उठाया है। ये दीये राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत शहरी व ग्रामीण इकाई से खरीदे जाएंगे। नगर निगम ने प्रति दीप का मूल्य एक रुपये निर्धारित किया है। नगर निगम प्रशासन ने शहरी आजीविका केंद्र से 20 हजार व ग्रामीण आजीविका मिशन से एक लाख दीप खरीदने की तैयारी की है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहर शहर व ग्रामीण इलाकों में महिलाओं मिशन शक्ति अभियान के तहत गोबर के दीप बनाने ट्रेनिंग दी गई है। इसमें नगर निगम ने महिलाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से 1.20 दीपों को खरीदने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इन दीपों को घाटों पर जलाने के लिए नगर निगम प्रशासन अवध विवि से बातचीत कर रहा है। इसमें नगर निगम की कोशिश है कि अधिकांश दीप घाटों पर ही जलाए जाएं।
साथ ही नगर निगम ने यह भी तय किया है कि अगर दीपों को लेने के लिए विवि प्रशासन तैयार नहीं होता है तो दीपों का वितरण नगर निगम प्रशासन अपने नगरवासियों में करेगा और सभी से दीपोत्सव के दिन अपने घर-आंगन में गाय के गोबर से निर्मित दीपों को जलाने की अपील करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया है कि 1.20 लाख गाय के गोबर से निर्मित दीप नगर निगम खरीदेगा। मौजूदा समय में नगर निगम प्रशासन विवि प्रशासन से दीपों को लेने के लिए बातचीत कर रहा है।
श्रीराम जन्म भूमि पर भी जलेंगे 15 हजार दीप
दीपोत्सव में भगवान राम का जन्म स्थल पूरी तरह से जगमग किया जाएगा। इसमें शासन के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला प्रशासन ने अवध विवि प्रशासन को श्रीराम जन्म भूमि पर 15 हजार दीपों को जलाने के निर्देश दिए हैं। विवि प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विवि प्रशासन ने रामजन्म भूमि के लिए 200 वालंटियर की विशेष टीम तैयार की है। यहां विशेष टीम के सहयोग से दीपों को जलाया जाएगा।

डाक विभाग छापेगा एक हजार विशेष आवरण
अवध विवि ने दीपोत्सव को पर्यटक पलक पर लाने के लिए डाक विभाग के सहयोग से एक हजार विशेष आवरण पत्र छापेगा। इसमें 625 विवि अपने प्रयोग के लिए और 325 आवरण पत्र डाक विभाग के पास रहेगा। इस आवरण पत्र पर दिव्य दीपोत्सव के रिकॉर्ड बनाने वाली फोटो को लगाया जाएगा। इससे विभिन्न स्थानों पर भेजे जाने वाले पत्रों के आवरण पर दिव्य दीपोत्सव की झलक दिखाई देगी। इसमें दीपोत्सव का प्रचार-प्रसार होगा, जो दीपोत्सव को पर्यटक के फलक पर उभारेगा। विवि के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने बताया है कि एक हजार आवरण पत्र के लिए डाक विभाग से अनुबंध हो गया है। डाक छापकर विवि प्रशासन को देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed