{"_id":"6345b748c3ecc27cfc5b54b7","slug":"deepotsav-chief-minister-will-inaugurate-lay-the-foundation-stone-of-229-projects-worth-1841-crores-faizabad-news-lko6524247166","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपोत्सव, मुख्यमंत्री करेंगे 1841 करोड़ की 229 परियोजनाओं का लोकार्पण\/शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपोत्सव, मुख्यमंत्री करेंगे 1841 करोड़ की 229 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास
विज्ञापन
अयोध्या। कमिश्नर नवदीप रिणवा ने मंगलवार को वरिष्ठ अफसरों के साथ छठे दीपोत्सव की तैयारी की समीक्षा की। कहा कि मुख्यमंत्री दीपोत्सव में 1841 करोड़ की 229 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे।
इसलिए सभी कार्य 15 अक्तूबर तक पूरे कराए जाएं। आयुक्त सभागार में आयोजित जिले के सभी उच्चधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कमिश्नर नवदीप रिणवा ने कहा कि दीपोत्सव 23 अक्तूबर को भव्य रूप से मनाया जाएगा।
इस बार 15 लाख दीप जलाकर कर गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि साकेत महाविद्यालय से निकलने वाली 11 झांकियों के अतिरिक्त इस बार रामायण थीम आधारित पांच डिजिटल एवं ऐनीमेटेड झांकियां भी निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
जिसमें डिजिटल माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र को भी दर्शाया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त तैयारियां पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समन्वय कर कार्यों की माइक्रो प्लानिंग करें।
जिससे कि आयोजन के समय किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाएं। कहा कि राम की पैड़ी के आसपास लगे सभी वाणिज्यिक प्रचार सामग्री को तत्काल हटा लिया जाय।
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को निर्देश दिए कि मेला परिसर में सभी आवश्यक दवाइयां व एंबुलेंस व्यवस्था के साथ-साथ पर्याप्त मेडिकल टीम भी तैनात की जाए। दीपोत्सव परिसर के अलावा शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर भी दीप जलाएं जाएं।
एसएसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि जो पास विभागों से जारी किया जाए सबका अलग-अलग रंग निर्धारित कर दिया जाए। जिससे दीपोत्सव के समय अतिरिक्त भीड़ पर काबू पाया जा सकें।
कहा कि यदि कोई पास का दुरुपयोग करता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि नगर में साफ -सफाई नाली आदि के मरम्मत/निर्माण एवं लाइटिंग का काम समय से पूरा कर लिया जाएगा।
एडीएम सिटी/मेलाधिकारी सलिल कुमार पटेल ने दीपोत्सव मेला में एक दर्जन से ज्यादा विभागों की कार्ययोजना का बिंदुवार विवरण प्रस्तुत किया।
डीएम नितीश कुमार ने बताया कि इस बार दीपोत्सव के मंचीय कार्यक्रम में आठ देशों इंडोनेशिया, श्रीलंका, मलेशिया, थाईलैंड, रूस, फिजी, ट्रिनिडाड एंड टोबैगो व नेपाल और 10 प्रदेशों उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, ओडिसा, तमिलनाडु व झारखंड की रामलीला कमेटियां रामकथा पार्क, भजन संध्या स्थल, बड़ी देवकाली, गुप्तारघाट, भरतकुंड, रामघाट रेलवे पुल के बगल राम बाजार अंतर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय के समीप स्थलों पर रामलीला का मंचन करेंगी।
बैठक में सीडीओ अनीता यादव, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, एडीएम अमित सिंह, अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय, अवध विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रो. अजय प्रताप सिंह सहित अन्य संबंधित अफसर मौजूद थे।