{"_id":"aa975c6deca9799afb7604c42c41a059","slug":"decree-of-10-at-schools-collapsed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 बजे स्कूल खोलने का फरमान ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 बजे स्कूल खोलने का फरमान ध्वस्त
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
बीकापुर के जूनियर हाईस्कूल रसूलपुर अम्मों में मंगलवार को स्कूल में ही कक्षा छह के छात्र अजीज की मौत के बाद बीएसए ने सभी स्कूलों को सुबह 10 बजे खोलने का आदेश दिया, लेकिन उनका आदेश पहले ही दिन ध्वस्त हो गया।
परिषदीय स्कूल तो सुबह 10 बजे ही खुले, लेकिन सीबीएसई और आईसीएससी से मान्यता प्राप्त स्कूलों ने 10 बजे स्कूल खोलने के आदेश को ठेंगा दिखा दिया।
गौरतलब है कि जिले के अधिकतर निजी स्कूल इतने ताकतवर हैं कि वह अक्सर बीएसए व डीआईओएस के आदेशों की अवहेलना करते हैं। बच्चे रोज की तरह कांपते हुए स्कूल जाने को विवश थे। रिक्शे पर बैठे बच्चे कांप रहे थे।
शहर के ज्यादातर निजी स्कूल सुबह नौ बजे खुलते हैं। आदेश के अनुसार इन्हें 10 बजे खुलना चाहिए था, लेकिन छात्र/छात्राएं अपने घरों से उसी समय पर निकले, जितने समय पर हर रोज निकलते थे।
विज्ञापन
जिंगल बेल एकेडमी, उदया पब्लिक स्कूल, फैजाबाद पब्लिक स्कूल, कैब्रिंयन स्कूल, आर्मी स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, कनक किड्स, टाइनी टाट्स स्कूल, जयपुरिया स्कूल, अवध इंटरनेशनल, अनिल सरस्वती, ग्रामर एकेडमी, देवा पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल सहित दर्जनों स्कूल पहले की ही तरह पूर्वाह्न नौ बजे ही खुले।
इस बाबत बीएसए प्रदीप कुमार द्विवेदी ने कहा कि सभी स्कूलों को 23 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। यदि कोई स्कूल खुला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।