फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   death heat stroke sub inspector

Ayodhya News: ड्यूटी पर ट्रैफिक दरोगा की हीट स्ट्रोक से मौत

Sat, 17 Jun 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 17 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
death heat stroke sub inspector
अयोध्या। नयाघाट पर ड्यूटी कर रहे एक यातायात उप निरीक्षक की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई। उनके साथ ही एक यातायात आरक्षी को भी हीट स्ट्रोक के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सूचना मिलते ही अस्पताल में एसपी यातायात आदि वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए थे।
विज्ञापन

मूल रूप से देवरिया जिले में रुद्रपुर के रहने वाले यातायात उप निरीक्षक 53 वर्षीय विनोद सोनकर दो माह पहले ही लखनऊ से स्थानांतरित होकर अयोध्या आए थे। शनिवार को उनकी ड्यूटी नयाघाट पर लगी थी, बताया जाता है कि दिन में भी उन्हें बुखार की शिकायत थी। शाम होते होते वे गर्मी से व्याकुल हो गए और हालत खराब होने पर नयाघाट पुलिस चौकी में जाकर बैठ गए। वहीं से उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। वरिष्ठ उप निरीक्षक घनश्याम शुक्ला ने उनसे आवास पर जाकर आराम करने के लिए कहा। वे लौट ही रहे थे कि गुदड़ी बाजार के पास बेहोश हो गए। लोगों ने उन्हें फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया। शाम 6:25 बजे उन्हें भर्ती कराया गया। 9:05 बजे उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी व तीन पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि यातायात दरोगा को हीट स्ट्रोक के कारण भर्ती कराया गया था। उनकी की मौत की खबर मिलते ही एसपी यातायात आरएस गौतम, सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह समेत पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। परिवारीजनों को सूचना भेजी गई है। उधर, आईजीआरएस सेल में काम करने वाले 29 वर्षीय सिपाही संजीव कुमार सिंह को भी हीट स्ट्रोक के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed