{"_id":"647e2900665bb8a6eb0a8e56","slug":"dance-and-ramkatha-faizabad-news-c-13-1-273541-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: नृत्य व रामकथा के मंचन ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: नृत्य व रामकथा के मंचन ने मोहा मन
Mon, 05 Jun 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
सरयू महोत्सव के समापन अवसर पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
अयोध्या। मां सरयू के जन्मोत्सव पर आयोजित तीन दिवसीय श्री अवध सरयू महोत्सव का समापन रविवार देर रात हुआ। अंतिम दिवस की सांस्कृतिक संध्या में रामलीला मंचन व फरुवाही नृत्य की प्रस्तुति दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कलाकारों ने फरुवाही नृत्य के जरिए लोककला को सहेजने का भी संदेश दिया। सांस्कृतिक संध्या के क्रम में देश-विदेश में रामलीला का मंचन कर चुकी अवध आदर्श रामलीला समिति ने रामकथा के प्रसंगों का मंचन किया। रामलीला में श्रीसीताराम विवाहोत्सव व परशुराम-लक्ष्मण संवाद की प्रस्तुति दी। सरयू महोत्सव के संयोजक महंत शशिकांत दास ने महोत्सव में प्रस्तुति देेने वाले कलाकारों को सम्मानित किया। समापन अवसर पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, अधिकारी राजकुमार दास, महंत मनीष दास, जर्नादन दास, गिरीश दास आदि मौजूद रहे।