फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Cultural events will be held on the lines of Kumbh at Deepotsav

कुंभ की तर्ज पर दीपोत्सव में होगें सांस्कृतिक आयोजन

Sat, 21 Sep 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Cultural events will be held on the lines of Kumbh at Deepotsav
आरती स्थल का निरीक्षण करते प्रमुख सचिव पर्यटन जितेंद्र कुमार व अन्य। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। इस वर्ष दीपोत्सव को और अधिक भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज हो गई है। इस दीपोत्सव जहां दीपक जलाने का नया विश्व रिकार्ड बनाने की योजना है तो वहीं दीपोत्सव की भव्यता के लिए कई नए बदलाव भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष तीन लाख 21 हजार से अधिक दीपक जलाए जाएंगे। कुंभ की तर्ज पर दीपोत्सव में रामनगरी में जगह-जगह सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे। विदेशी मेहमानों सहित सभी राज्यों के पर्यटन मंत्री भी इस दीपोत्सव में शामिल होंगे।
विज्ञापन

शनिवार को प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति जितेंद्र कुमार ने अयोध्या पहुंचकर दीपोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए अयोध्या का सजाने संवारने के कामों को हर हाल में 30 सितंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कायदायी संस्था के अधिकारियों को इसके लिए शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक नगरी अयोध्या में होने वाले तीसरे दीपोत्सव कार्यक्रम को अविस्मरणीय बनाने के लिए योगी सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस दीपोत्सव पर रामनगरी में त्रेतायुगीन दृश्य जीवंत करने की योजना है।
शनिवार को दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश के प्रमुख सचिव पर्यटन व संस्कृति जितेंद्र कुमार अयोध्या पहुंचे। जितेंद्र कुमार ने राम की पैड़ी, तुलसी उद्यान, भजन संध्या स्थल व रामकथा पार्क का निरीक्षण किया और सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि वे 30 सितंबर तक सारे कार्य पूरे कर लें।
निरीक्षण के बाद सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर दीपोत्सव की योजना पर मंथन भी किया। निरीक्षण में तुलसी उद्यान में वाटर कूलर हेतु पानी की सप्लाई की व्यवस्था करने तथा उद्यान के पाथवे को 6 से 8 इंच ऊपर उठाने तथा उनके गुणवत्ता की जांच हेतु जिलाधिकारी अनुज कुमार झा से कहा। रामकथा पार्क में इंटीरियर पाथ-वे पर उखड़े हुए पत्थरों को ठीक कराने तथा जल निकासी हेतु ड्रेनेज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
प्रमुख सचिव ने कहा कि बचे हुए दिन में कितने माह दिवस में काम पूरा करना है इसको तय किया जाएगा। दावा करते हुए कहा कि नियत समय तक सारे काम पूरे कर लिए जाएंगे यह सरकार का कमिटमेंट है।

राम कथा पार्क में भी कार्य चल रहा है उसका भी टाइम लाइन तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों में जितने दीपक जले थे उससे ज्यादा दीपक जलाकर विश्व रिकार्ड बनाया जाएगा। इसके अलावा पूरे शहर में कुंभ की तर्ज पर जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शहर में करीब 10 स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे जिसमें लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां व देशी विदेशी रामलीला आकर्षण का केंद्र होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed