{"_id":"5d8cf39d8ebc3e0159664aa2","slug":"crocodile-seen-on-saryu-faizabad-news-lko48371617","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू के ढेमवाघाट पर दिखाई पड़ा मगरमच्छ, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू के ढेमवाघाट पर दिखाई पड़ा मगरमच्छ, हड़कंप
विज्ञापन
सोहावल। क्षेत्र के सरयू नदी पर बने ढेमवाघाट पुल के निकट बुधवार दोपहर बाद ग्रामीणों को मगरमच्छ दिखाई दिया। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसी घाट पर प्रतिमा विसर्जन के दिन मध्य रात्रि के बाद तक सैकड़ों प्रतिमाओं का विसर्जन होना है।
रौनाही निवासी मिर्जा आदिव बेग व मिर्जा सारिव बेग के साथ जमाल अहमद ढेमवा घाट सरयू पुल पर घूमने और फोटोग्राफी के लिए निकले थे।
सरयू नदी की विकराल धारा के बीच रेत पर एक मगरमच्छ को देखा तो इन लोगों ने उसे कैमरे में कैद कर लिया। इस बात की खबर आसपास के लोगों को हुई तो लोग दहशत में आ गए।
लोगों का कहना है कि प्रतिदिन इस घाट पर पुल के दोनों तरफ सैकड़ों लोग शवदाह के बाद आकर स्नान करते हैं। सबसे ज्यादा खतरा प्रतिमा विसर्जन के दिन हो सकता है। जब दोनों तरफ हर छोर पर हजारों की भीड़ जमा होगी।