फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Trying to steal the model of proposed Ram temple

प्रस्तावित राम मंदिर का मॉडल चोरी करने की कोशिश

Mon, 16 Jan 2017 10:28 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Mon, 16 Jan 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Trying to steal the model of proposed Ram temple
राम मंदिर माॅडल का टूटा शो केस। - फोटो : अमर उजाला
रामघाट स्थित श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कार्यशाला में श्रद्धालुओं व पर्यटकों के दर्शनार्थ रखा चंदन की लकड़ी का प्रस्तावित राम मंदिर मॉडल चोरी होते-होते बच गया। कार्यशाला में रखे शो केस की सिटकनी तोड़कर और जाली काटकर शीशे के जार में रखा मॉडल चुराने का प्रयास किया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।       
विज्ञापन


विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि न्यास कार्यशाला को सुबह खोला गया तो प्रवेश द्वार के सामने रखा प्रस्तावित राम मंदिर मॉडल के शोकेस के दरवाजे की सिटकनी टूटी मिली, जाली तोड़ने का प्रयास किया गया मिला।
विज्ञापन


बताया कि लकड़ी व जाली के शो केस में शीशे के जार में राम मंदिर मॉडल और दान पात्र रखा है। बता दें कि विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण के लिए रामघाट इलाके में 30 अगस्त 1990 को भूमि पूजन कर कार्यशाला खोली गई थी। कार्यशाला की स्थापना के साथ ही प्रस्तावित राम मंदिर के आर्किटेक्ट चंद्रकांत सोमपुरा ने गुजरात से चंदन की लकड़ी से बना राम मंदिर मॉडल भी भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed