फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Together with brother had hatched a plot to plunder

जीजा के साथ मिलकर रची थी लूट की साजिश

Wed, 20 Apr 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 20 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Together with brother had hatched a plot to plunder
आरोपियों को पकड़ प्रेसवार्ता करते एसपी सिटी। - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या क्षेत्र में चार दिन पूर्व सोहावल के एजेंसी संचालक के चालक से लूटपाट की घटना नहीं हुई थी। चालक ने ही रकम हड़पने के लिए अपने जीजा के साथ मिलकर यह साजिश रची थी। उसने बाइक सवार दो युवकों पर लूटपाट का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


यह दावा मंगलवार शाम एसपी सिटी संकल्प शर्मा ने किया। बताया कि पुलिस टीम ने लूटकांड में इनायतनगर क्षेत्र के मजनाई निवासी अरविंद यादव व जमुना तिवारी का पुरवा आदिलपुर निवासी द्वारिका प्रसाद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लाख 27 हजार 750 रूपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन


बताया कि अरविंद की ओर से ही सोहावल निवासी नत्थूलाल विष्णु गुप्ता कास्मेटिक एजेंसी के मालवाहक वाहन को रोककर बाइक सवार दो युवकों द्वारा 15 अप्रैल की शाम एक लाख 30 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में अरविंद ने बताया कि लालच के चलते उसने रकम अपने जीजा द्वारिका के हवाले कर दी। पुलिस व मालिक को झूठी सूचना दे दी। यह खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed