{"_id":"5a073bb54f1c1b65548bc838","slug":"three-people-send-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल पर फायरिंग मामले में तीन को जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोल पर फायरिंग मामले में तीन को जेल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसीनपुर टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले बसपा नेता सहित तीन आरोपियों पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। चौथे आरोपी का धारा 151 के अंतर्गत चालान कर मुचलके पर छोड़ दिया गया।
टोल प्लाजा पर टैक्स के लेन देन में हुए विवाद के कारण बीती शाम बसपा नेता जयकरन वर्मा और टोल कर्मियों के बीच मारपीट हुई थी। आरोप है कि इस दौरान हुई भगदड़ में पुलिस बल की मौजूदगी में टोल के दो गार्ड वीर सिंह व गोबिंद सिंह के साथ बसपा नेता ने असलहे से हवाई फायरिंग की।
मौके पर पहुंचे एसएसपी सहित भारी पुलिस बल ने फायरिंग के चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। इनमें से तीन पर रात में ही पुलिस ने जानलेवा हमले की धारा के तहत केस पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
चौथे आरोपी योगेंद्र वर्मा का शांति भंग की आशंका में चालान कर निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने बताया तीन आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया गया है।