{"_id":"5701587f4f1c1b6c25c811a9","slug":"the-young-man-s-body-was-found-hanging-on-the-pole","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल पर लटका मिला युवक का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोल पर लटका मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर गांव में रविवार सुबह हाईटेंशन लाइन के पोल पर बंधे फंदे पर एक युवक का शव लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक ने खुदकुशी की या किसी साजिश का शिकार हुआ, ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
जैनपुर गांव निवासी पवन कुमार निषाद (27) शनिवार रात तकरीबन 12 बजे खुले मवेशियों को पकड़ने के लिए घर से निकला था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिवारीजनों ने पवन की तलाश की मगर उसका कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर हाईटेंशन लाइन के पोल पर साड़ी के फॉल से बंधे फंदे पर पवन की लाश लटकी देख उसके घर में सूचना दी। पवन की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया।
सके भाई सुग्र्रीव निषाद ने थाने में खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीकापुर थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार यादव का कहना है कि, प्रथमदृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।