फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The studies made by the cramped student from teacher's act

शिक्षक की हरकत से तंग छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई

Thu, 22 Sep 2016 10:44 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Thu, 22 Sep 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
The studies made by the cramped student from teacher's act
crime
हैदरगंज थाना क्षेत्र में एक बीए की छात्रा को अपने ही शिक्षक की नापाक हरकत से पढ़ाई छोड़नी पड़ी है। नारी सम्मान को लेकर सख्त प्रदेश सरकार की स्थानीय पुलिस ने मामले में तहरीर मिलने पर भी पखवारेभर तक कोई कार्रवाई नहीं की, लिहाजा शिक्षक की दबंगई से मजबूर होकर छात्रा ने पढ़ाई ही छोड़ दी। बेटी की हालत देख पिता ने एसएसपी से मिलकर शिकायत की तो गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस प्रकरण के छानबीन की बात कह रही है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र निवासी 19 साल की एक युवती क्षेत्र के एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। इसी कॉलेज में पढ़ाने वाले शिक्षक इंद्रदेव तिवारी ने छात्रा को तंग करना शुरू कर दिया। पहले तो गाहे-बगाहे छात्रा को परेशान किया करता था और संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था।
विज्ञापन


लेकिन लोकलाज से छात्रा अनसुनी करती रही। एक-दो बार छात्रा की ओर से शिक्षक को उसकी नापाक हरकत के लिए टोका गया तो यह बात शिक्षक को नागवार लगी। बदला लेने के लिए वह और हैवान बन गया। शिक्षक ने छात्रा की आबरू पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा वाकया पीड़ित छात्रा ने घर पहुंच परिवार वालों को बताया और कॉलेज जाने से इंकार कर दिया। छात्रा के पिता का कहना है कि शिक्षक की नापाक हरकत से तंग उनकी पुत्री ने पढ़ाई छोड़ दी।

एक पखवारे पूर्व हुई इस घटना मेें तहरीर हैदरगंज थाने को देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। प्रकरण की शिकायत एसएसपी से करने के बाद गुरुवार को पुलिस ने केस दर्ज किया है।


गुरुवार को हैदरगंज थानाध्यक्ष सतीश यादव ने बताया कि छात्रा के पिता की शिकायत पर शिक्षक इंद्रदेव तिवारी के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत का केस दर्ज किया गया है। आरोपी शिक्षक भी उसी गांव का है। पूरे प्रकरण की छानबीन कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed