{"_id":"576ec6af4f1c1bdf0cb4817c","slug":"the-final-salute-to-slain-soldier","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद सिपाही को दी नम आंखों से अंतिम विदाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहीद सिपाही को दी नम आंखों से अंतिम विदाई
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में शहीद सिपाही को श्रद्धासुमन अर्पित करते डीआईजी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु तस्करों की फायरिंग में शहीद हैरिंग्टनगंज चौकी के शहीद सिपाही सत्य प्रकाश को शनिवार को पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी गई। इसके बाद शव को परिवारीजनों के साथ वाहन से प्रतापगढ़ स्थित उसके पैतृक गांव के लिए रवाना कर दिया गया।
पशु तस्करों की गोली से घायल सिपाही सत्य प्रकाश सरोज पुत्र रामजस की शनिवार सुबह लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर जिले से सीओ रुदौली संतोष कुमार व पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक हरेंद्र यादव को लखनऊ रवाना कर दिया गया।
सिपाही की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज में ही उसका पोस्टमार्टम कराया गया। शाम साढे़ पांच बजे पुलिस के वाहनों का काफिला पुलिस लाइन में प्रवेश किया तो अंतिम सलामी के लिए तैयार सिपाही व लाइन के कर्मी मुस्तैद हो गये। शव को पुलिस वाहन से उतारा गया और सलामी ग्राउंड ले जाया गया।
विज्ञापन
जहां मंडलायुक्त एसपी मिश्र, डीआईजी राकेश चंद्र साहू, एसएसपी मोहित कुमार, एडीएम सिटी आरएन शर्मा, एसपी सिटी संकल्प शर्मा, एसपी देहात कुलदीप नारायण ने शहीद जवान के शव पर पुष्पगुच्छ चढ़ा श्रद्धांजलि अर्पित की और गारद ने अंतिम सलामी दी। प्रतिसार निरीक्षक ने बताया कि सलामी के बाद शहीद सिपाही के शव को उसके पैतृक गांव भिजवा दिया गया है।