{"_id":"580e53884f1c1b2f77bc2b2c","slug":"teen-s-neck-hands-and-feet-cut-off-the-nerves-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर के गले, हाथ व पैर की नसें काट लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर के गले, हाथ व पैर की नसें काट लूटा
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 25 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरहम बदमाशों ने एक किशोर के गले, हाथ व पैर की नसें काट उससे नकदी व मोबाइल लूट लिया और मृत जान झाड़ियों में फेंक भाग निकले। चीख-पुकार की आवाज पर इलाके के एक फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी ने इसकी जानकारी किशोर के परिवार को दी। पीड़ित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। मूलरूप से मथुरा जिले के रामपुर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर कस्बे का निवासी शुएब (16) पुत्र जैनुद्दीन का परिवार करीब छह वर्षों से कैंट के सहादतगंज क्षेत्र में किराये पर फेरी लगाकर कंबल बेचने का काम करता है।
परिवार के साथ ही कस्बे के अन्य लोग भी बगल के कमरे में किराये पर रहते और कंबल बेचने का काम करते हैं। रोज की तरह रविवार सुबह वह कंबल लेकर बेचने निकला था। दूसरी पहर उसके पिता जैनुद्दीन के मोबाइल पर फोन आया और बताया कि उनका लड़का गद्दोपुर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के निकट झाड़ियों में पड़ा मिला है और खून से लथपथ है।
विज्ञापन
पिता समेत परिवार व अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे और किशोर को जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी पर कैंट पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घटनास्थल जाकर मुआयना किया। गले की नस कटी होने के चलते किशोर अभी कुछ खास बता नहीं पा रहा था।
टुकड़ों में किशोर ने बताया कि क्रॉसिंग के पास मिले दो लोगों ने उससे कंबल बिकवाने की बात कही और वह उनके साथ चल दिया। झाड़ी के निकट पहुंचने पर दोनों ने उसको पकड़ लिया और जेब में रखा 3200 रुपया और मोबाइल निकाल लिया और ब्लेड से गले, दोनों हाथ तथा दोनों पैर की नस काट दी।
जिससे वह बेहोश हो गया। झाड़ी के पास आहट होने पर चीख लगाई तो एक आदमी पास आया और जानकारी परिवार को दी। परिवार के लोग किशोर का इलाज कराने में लगे हुए हैं। इस बाबत सोमवार को कैंट थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि किशोर का स्वास्थ्य सुधरने का इंतजार किया जा रहा है।