फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Stepney thief arrested five members of the gang

स्टेपनी चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Sun, 17 Apr 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sun, 17 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Stepney thief arrested five members of the gang
स्टेपनी चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
 कोतवाली पुलिस ने वाहनों की स्टेपनी चुराने वाले एक गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ने का दावा किया है। आरोपियों के कब्जे से एक एसयूवी (जायलो), तमंचा, कारतूस, मोबाइल, स्टेपनी बरामद की गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शनिवार रात रामनगर-खजुरहट तिराहे पर ट्रक की स्टेपनी खोलने के दौरान पप्पू यादव निवासी गोसाईं का पुरवा, कोतवाली देहात, सुल्तानपुर, धर्मेन्द्र कुमार निवासी अहिमाने, कोतवाली देहात सुल्तानपुर, मनोज कुमार गौतम निवासी मोहम्मदपुर, थाना बक्शा, जिला जौनपुर, रविन्द्र कुमार निवासी धारपुर, थाना लंभुआ, सुल्तानपुर व कैलाश यादव निवासी कानूपुर थाना पीपरपुर जिला अमेठी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से जायलो वाहन, एक तमंचा, दो कारतूस, चार मोबाइल व दो स्टेपनी बरामद की गई है।    
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्य दो वर्ष से स्टेपनी चोरी रहे थे। चोरी की स्टेपनी जायलो वाहन में रखकर ले जाते थे। गिरोह ने फैजाबाद के अलावा अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली और जौनपुर में स्टेपनी चोरी की घटनाएं की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed