फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   SP leader and businessman killing the two men arrested

सपा नेता व सर्राफ को उड़ाने आए बलिया के दो शूटरों को दबोचा

Tue, 26 Jul 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 26 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
 SP leader and businessman killing the two men arrested
हैदरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार रात शक के आधार पर ग्रामीणों ने दिलेरी दिखाते हुए बलिया के दो शूटरों को धर दबोचा और पुलिस को सौंप दिया। शूटरों के पास से दो तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस की मानें तो शूटरों ने कुबूला कि वह एक सपा नेता व सराफा व्यवसायी को उड़ाने आए थे।
विज्ञापन


उन्हें उनकी हत्या करने की सुपारी मिली है। पूछताछ में आरोपियों ने सुपारी देने संबंधित कई राज उगले हैं। पुलिस उसकी तस्दीक कर रही है। वहीं, इस खुलासे के बाद सराफा व्यवसायी व सपा नेता का परिवार दहशतजदा है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात तकरीबन नौ बजे हैदरगंज-कूरेभार मार्ग पर शिलाका पुरवा गांव के सामने ग्रामीणों ने संदिग्ध हालात में बाइक से घूम रहे दो युवकों को देखा और शक होने पर रुकने का इशारा किया। तभी बाइक सवार दोनों युवक भागने लगे। ग्रामीणों ने दोनों को दबोच लिया। जबकि उसका एक साथी बाइक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। रात भर चली पूछताछ के बाद थानाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप रावत ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान शाकिर पुत्र यूसुफ और सहाबुद्दीन पुत्र फिरोज के रूप में हुई है। दोनों पेशेवर अपराधी हैं। दोनों बलिया जिले के सिकंदर पुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं।


इनके कब्जे से दो तमंचा और 12 कारतूस बरामद हुए हैं। एसओजी भी पूछताछ में लगी है। एसओ ने बताया कि पूछताछ में दोनों शूटरों ने कुबूला कि उनके निशाने पर सराफा व्यवसायी सियाराम सराफ और सपा के जिला कोषाध्यक्ष थे। उन्हें उड़ाने की सुपारी दी गई है। पुलिस दोनों आरोपियों से सुपारी देने वाले शख्स की पड़ताल कर रही है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed