{"_id":"5783d4144f1c1b177a13daa6","slug":"severed-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर वालों ने नहीं अपनाया तो ट्रेन से कटे प्रेमी-प्रेमिका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर वालों ने नहीं अपनाया तो ट्रेन से कटे प्रेमी-प्रेमिका
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Mon, 11 Jul 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
होली में चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी लड़की से शादी के रिश्ते परिवार को कबूल न होने पर प्रेेमी युगल ने ट्रेन से कटकर मौत को गले लगा लिया। युवक बीए पास था तो युवती इंटर कर चुकी थी। घटना अयोध्या कोतवाली के दर्शननगर रेलवे स्टेशन के बगल में हुई, ट्रैक पर पड़े दोनों के शव के पास सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें जान देने की वजह परिवार को रिश्ता कबूल न होना लिखा गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
कोतवाली क्षेत्र के कुशमाहा गांव निवासी बीए के दलित छात्र 20 वर्षीय सोनू पुत्र रामतीरथ का अपने पड़ोस में ही रहने वाली अपनी बिरादरी की छात्रा 18 वर्षीय गरिमा पुत्री रामजनम से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी दोनों के परिवार को होने के बाद तनातनी चल रही थी।
बताते हैं कि सोनू के परिवारवालों ने रिश्ते को नकार दिया था और लड़के को दूसरी जगह भेजने का दबाव बनाये हुए थे। वहीं परिवारीजनों ने इंटर पास कर चुकी छात्रा को उसके चाचा के घर कुढ़ा केशवपुर में रख दिया था। हालांकि दोनों का मिलना-जुलना जारी था।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह दर्शननगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक जोड़ा कटा हुआ पाया गया, जो आलिंगनबद्ध था। नित्यकर्म के लिए निकले स्थानीय लोगों ने शवों को देख जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस व दोनों के परिवारीजन मौके पर पहुंच गये।
शव की शिनाख्त कर ली। तलाशी में पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। अयोध्या कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है।